UGC की ओर से लाए गए नए कानून को लेकर गरमाई राजनीति
केंद्र सरकार ने समीक्षा की बात कही है. कोर्ट में भी इस संबंध में कहा गया है.
UGC Row: यूजीसी कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति खूब गरमाई रही है.अब इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है.
उन्होंने आम छात्रों के साथ खड़े होने और किसी के साथ नाइंसाफी न होने देने की बात कही है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के छात्रों के साथ खड़ी है.
किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा, क्या है मामला?
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में आज तक के कार्यक्रम में यूजीसी के मुद्दे पर सरकार का रुख साफ किया.
उन्होंने विवाद के बाद सरकार के कदम पीछे खींचने के सवाल पर कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इसलिए, हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं जरूर अपने राज्य के सभी युवाओं कहता हूं, किसी भी स्थिति में किसी भी स्टूडेंट का अहित हमारी सरकार नहीं होने देगी. मैं स्वयं प्रतिबद्धता के साथ अपने छात्रों के साथ खड़ा हूं.
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं सर्व समाज के छात्रों के साथ खड़ा हूं.
23 अगस्त 2026 को रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुद्दे पर कहा कि हम राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े लोग हैं.
लोकतांत्रिक प्रणाली में हम सभी वर्गों की बात सुनते हैं.उनकी शिकायतों का हल करते हैं.
मैं हमेशा कहता हूं कि सभी स्टूडेंट्स मेरे परिवार के सदस्य हैं.
सर्व समाज के स्टूडेंट को लेकर हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के आधार पर मैं गारंटी दे सकता हूं, किसी का भी अहित नहीं होने देंगे.
अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण न मिलने का मुद्दा समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने उठाया था.
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है.
जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अरे, सब आमंत्रित हैं. वो भी आएं, उनका स्वागत है.
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की घोषणा पर भी करारा तंज कसा.
डिप्टी सीएम ने कहा कि देर से आए, दुरुस्त आए. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, यही कहूंगा.
अयोध्या में कारसेवकों पर जो गोलियां चलाई गई थीं, उनके लिए माफी मांगनी चाहिए.