राजनीतिब्रेकिंग

PM मोदी को राहुल गांधी ने दी डिबेट की चुनौती

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से कहा कि सिर्फ आरोपों से नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपसे उत्तरदायित्व की अपेक्षा की जाती है.

WhatsApp
Rahul Gandhi, PM Modi

राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से बहस करने की चुनौती देने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और BJP की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने उन पर पलटवार किया है.

rahul-modi

 निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से सवाल किया कि आप चर्चा के लिए इतने उत्सुक होने का दावा कैसे कर सकते हैं, जब आप दूसरे पक्ष को सुनने के लिए संसद में रुकते तक नहीं हैं?

 वित्त मंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘राहुल जी, आप प्रधानमंत्री जी से चर्चा के लिए स्थान चुनने को कहते हैं.

 वह स्थान पहले से ही उपस्थित है- संसद, जहां आप नेता प्रतिपक्ष हैं. 

गृह मंत्री अमित शाह जी ने एसआईआर (SIR) और ईवीएम (EVM) पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का प्रस्ताव रखा था. 

आप संसद में चर्चा के लिए वही उत्साह क्यों नहीं दिखाते जो आप सोशल मीडिया पर चुनौतियां देते समय दिखाते हैं?’ 

उत्तर मांगने के साथ उसे सुनने का दायित्व भी होता है- सीतारमण

सीतारमण ने कहा, ‘उत्तर मांगने के साथ-साथ उन्हें सुनने का दायित्व भी होता है.ऐसे कई अवसर आए हैं,

 जब आपने और आपके दल ने संसद से तब वाक आउट किया है जब सरकार आपके आरोपों का उत्तर दे रही थी. 

आप चर्चा के लिए इतने उत्सुक होने का दावा कैसे कर सकते हैं जब आप दूसरे पक्ष को सुनने के लिए रुकते तक नहीं हैं?’

X पर @nsitharaman की पोस्ट देखें

उन्होंने कहा, ‘बात सिर्फ वाक आउट तक ही सीमित नहीं है. 

आपने और इंडी गठबंधन (INDI Alliance) ने कार्यवाही में बार-बार बाधा उत्पन्न की है. जिसके परिणामस्वरूप पूरी-की-पूरी बैठकें व्यर्थ हो गई हैं. 

अगर आप चर्चा के इतने ही इच्छुक हैं, तो आप सबसे पहले संसद को सुचारू रूप से कार्य क्यों नहीं करने देते? और फिर वह 'मॉक संसद' है,

 जिसका आपने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आयोजन किया.

 स्पष्ट रूप से कहूं तो, वह 'मॉक संसद' से अधिक 'संसद का उपहास' (Mockery of Parliament) था. 

उस कृत्य के लिए आपको समय और उत्साह मिल गया. 

निश्चित रूप से, वास्तविक संसद कम-से-कम इतने सम्मान की तो अधिकारिणी है.’

नेता विपक्ष के रूप में आपसे कुछ गंभीरता की अपेक्षा की जाती है- सीतारमण वित्त मंत्री ने आगे कहा, ‘आप लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के विषय में निरंतर उपदेश देते हैं. 

परंतु वह सम्मान उन संस्थाओं के प्रति आपके आचरण में भी परिलक्षित होना चाहिए, जिनकी स्थापना उनके द्वारा की गई है. 

जहां तक आपकी तरफ से बिना किसी गंभीरता के उठाए गए विषयों की बात है, विशिष्ट आरोप और उनकी पुष्टि के लिए प्रमाण प्रस्तुत करें. 

सिर्फ आरोपों की एक लंबी सूची बना देने से आपका पक्ष सशक्त नहीं हो जाता. 

नेता प्रतिपक्ष के रूप में, आपसे कुछ गंभीरता और उत्तरदायित्व की अपेक्षा की जाती है.

उन्होंने कहा, ‘आप कहते हैं, "डरो मत”. तो तथ्य प्रस्तुत करें, परीक्षण का सामना करें और उत्तर सुनने के लिए रुकें.

 सदन में चर्चा के उन मानदंडों का पालन करें, जिनकी अपेक्षा आप दूसरों से करते हैं.’

X पर @smritiirani की पोस्ट देखें

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने अपने X पोस्ट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,

 ‘जो पार्लियामेंट में डिबेट से डरते हैं, सुना है आज-कल वो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं.’

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

Election Commission, JP Naddaराजनीति

'जीते तो होशियार, हारे तो चुनाव आयोग पर सवाल': जेपी नड्डा

जेपी नड्डा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में बनाए गए कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया.

JDU,LJP (R) , UP , BJP राजनीति

चिराग, नीतीश की UP में नो एंट्री:अरविंद राजभर

अरविंद राजभर ने बिहार की पार्टियों की उत्तर प्रदेश में एंट्री पर दिया बयान,जब बिहार में उनकी पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं बनाया गया तो उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश नहीं करने देंगे.

Akhilesh yadav on Azam Khan's arrestराजनीति

आजम खां की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश- अन्याय कर रही सरकार

अन्याय कोई और नहीं, बल्कि सरकार ही कर रही है:अखिलेश यादव ने आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए.

PM मोदी को राहुल गांधी ने दी डिबेट की चुनौती | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)