RBI ने नहीं खरीदा, फिर भारत में 60 टन सोना कैसे आया, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?
RBI gold repatriation: भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 60.08 टन सोना विदेश से वापस भारत में स्थानांतरित किया है, सोने का भंडार बढ़कर 740.13 टन (India gold reserves) हो गया है।
India gold reserves:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने सोने के भंडार को लेकर बड़ा कदम उठाया है.
केंद्रीय बैंक ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 60.08 टन सोना विदेश से वापस लाकर भारत में रखा है. इससे देश में रखे गए सोने का भंडार बढ़कर 740.13 टन (India gold reserves) हो गया है, जो मार्च 2026 में 680.05 टन था.
RBI की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 तक केंद्रीय बैंक के पास कुल 880.52 टन सोना था.
इसमें से करीब 84.06% सोना अब भारत में ही रखा गया है. मार्च 2026 में यह हिस्सेदारी 77.23% थी.
हालांकि, इस दौरान RBI के कुल गोल्ड रिजर्व (foreign exchange reserves) में कोई बदलाव नहीं हुआ.
RBI क्यों वापस ला रहा अपना सोना? वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच RBI लगातार अपने सोने को देश में वापस ला रहा है.
इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में भी 104 टन सोना भारत लाया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 तक 140.39 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) के पास सुरक्षित रखा गया था.
विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी घटी
सोने की मात्रा बढ़ने के बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार के कुल मूल्य में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है.
अमेरिकी डॉलर में मूल्य के आधार पर सितंबर 2026 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 14.38% रह गई, जबकि मार्च 2026 में यह 16.70% थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 9% तक सस्ता
अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
इस अवधि में कुल मिलाकर सोने के दाम नीचे आए.
सितंबर में सोने का औसत भाव करीब 9% गिरकर 4,319 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रह गया, जबकि अप्रैल में यह करीब 4,721 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस था.
सोने की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर बढ़ता प्रतिफल, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में सख्ती की आशंका रही.
हालांकि, सुरक्षित निवेश और पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए सोने की मांग बनी रही.