राम मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार दिसंबर तक होगी पूरी
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 90% काम हो चुका है, जबकि वॉच टावर निर्माण धीमा है.100 एकड़ में फैली सुरक्षा दीवार का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है.
रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा दीवार का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी.
वह शुक्रवार से शुरू होने वाली निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने गुरुवार को अयोध्या पहुंचे.
उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत प्रधानतम पीठ में विराजे बजरंगबली के दर्शन से की और पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की.
नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, सुरक्षा दीवार का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है.
वाच टॉवर बनाने की गति धीमी है.दीवार के साथ प्रस्तावित 18 वाच टावर में से अब तक तीन का निर्माण पूरा हुआ है.
सुरक्षा दीवार 3400 मीटर लंबी, 16 मीटर ऊंची और 400 मिलीमीटर मोटी है.
इसका निर्माण इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड कर रही है.
उन्होंने बताया कि राम मंदिर और उससे जुड़े आस्था के प्रकल्पों का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है.
मंदिर और उससे जुड़े मुख्य प्रकल्पों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा दीवार, संत निवास और प्रेक्षागृह जैसे कार्यों के दिसंबर 2026 तक पूरे होने की प्रक्रिया चल रही है.
14 दिसंबर 2026 को विवाह पंचमी के अनुसार मंदिर ध्वजारोहण की पहली वर्षगांठ मनाई जानी है.
100 एकड़ में फैली सुरक्षा दीवार परिसर के बाहरी क्षेत्र में प्रेक्षागृह और संत निवास का काम अंतिम चरण में है.