राजनीतिब्रेकिंग

आप की मोगा रैली आज: खुशहाल पंजाब का रोडमैप पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल

आप की मोगा रैली आज, मोगा में आम आदमी पार्टी की खुशहाल पंजाब रैली से पहले धमाका हो गया है.

WhatsApp
आप की मोगा रैली, खुशहाल पंजाब , अरविंद केजरीवाल

मोगा में आम आदमी पार्टी की खुशहाल पंजाब रैली से पहले धमाका 

रैली से पहले मीडिया ब्लॉक और वीआईपी गेस्ट के बैठने की जगह पर लगी कॉफी मशीन ब्लास्ट के साथ फट गई.

हादसे में एक की मौत की सूचना है, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस महारैली से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे.

केजरीवाल रैली के मंच से पंजाब को और खुशहाल बनाने का रोडमैप पेश करेंगे, मान सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखेंगे.

bhagwant-mann-arvind-kejriwal

आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू के मुताबिक, रैली में केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान, पूरी कैबिनेट और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप शामिल होगी.

उन्होंने इसे पंजाब की राजनीति में नया अध्याय बताते हुए कहा कि रैली 2027 के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी.

पार्टी का दावा है कि सरकार ने 2022 में किए गए चुनावी वादों और पांच बड़ी गारंटियों को पूरा किया है.

रैली में इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा जाएगा.

रैली में केंद्र सरकार पर पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और फंड के मुद्दे पर भेदभाव के आरोप भी उठाए जा सकते हैं.

अकाली दल के भाजपा के साथ गठबंधन को भी निशाने पर रखा जाएगा.

 इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा को सरकार की उपलब्धियों के तौर पर पेश किया जाएगा.

 116 एकड़ में तैयार किया गया रैली स्थल मोगा-लुधियाना रोड पर मटवानी गांव सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी.

आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल के अनुसार, इसके लिए 116 एकड़ में पंडाल तैयार किया गया है.

रैली को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी इंतजाम किए गए हैं.

दो स्थानों पर पार्किंग, लंगर, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

संजय निषाद , आजमगढ़ , निषाद पार्टीराजनीति

आजमगढ़ में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी संजय निषाद की निषाद पार्टी

डॉ. संजय निषाद ने घोषणा करते हुए कहा कि आजमगढ़ की विधानसभा सीटों पर स्थानीय निषाद समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

यूपी विधानसभा चुनाव , भाजपा ,जनता उन्नति पार्टीराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा को जनता उन्नति पार्टी ने बिना शर्त दिया समर्थन

जनता उन्नति पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौहान ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है. यह समर्थन 2027 विधानसभा चुनाव के लिए दिया गया है।

यूपी, सपा-कांग्रेस गठबंधन, अखिलेश ,भाजपाराजनीति

जीतने वाली सीट ही दी जाएगी: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश

SP-Congress alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातचीत के बीच कहा कि कांग्रेस को जीतने वाली

आप की मोगा रैली आज: खुशहाल पंजाब का रोडमैप पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)