भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के समक्ष प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनता उन्नति पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बिना शर्त भाजपा को अपना समर्थन दिया.
पंकज चौधरी ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, वंचित वर्ग का आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा के वातावरण से प्रभावित होकर जनता उन्नति पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है.
भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता उन्नति पार्टी का स्वागत व अभिनंदन है.
एनडीए प्रत्याशियों की विजय में सहयोग के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेंगे.
अनिल चौहान ने कहा कि हम कदम से कदम मिलाकर भाजपा के साथ काम करेंगे और भाजपा की विजय में सहभागी बनेंगे.




