सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ गईं
आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद की तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं.

रामपुर पुलिस ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक 20 साल पुराने मामले में नोटिस जारी की. हालांकि, मुकदमा दर्ज कराने वाले और तत्कालीन एसडीएम की मौत हो चुकी है.

आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद की तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं.

अभी वह पूरी तरह से सक्रिय भी नहीं हुए थे कि 20 साल पुराने जमीन विवाद के मुकदमे में रविवार को आजम खान के आवास पर पुलिस नोटिस लेकर पहुंची.
काफी देर इंतजार करने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता को नोटिस सौंपकर वापस लौट गई.
गंज थाना क्षेत्र के तूती वाले मकबरे के पास जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटवाया था.
कार्रवाई के खिलाफ मोहल्ला सराय सहादत यार खां के रहने वाले अफसर खान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था.
आरोप था कि जमीन अफसर अली की थी.
प्रशासन ने बिना नोटिस ही कब्जा हटाया.
आरोप लगाया गया था कि यह कार्रवाई आजम खान के इशारे पर की गई थी.
इसी शिकायत के आधार पर 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया था.
दर्ज मुकदमे में तत्कालीन एसडीएम नलिन सिंह अवस्थी और आजम खान के नाम शामिल किए गए थे. इसकी जांच निरीक्षक पवन कुमार शर्मा को सौंपी गई थी.
मुकदमा दर्ज कराने वाले अफसर खान का निधन हो चुका है.
इसकी पैरवी अब जुल्फिकार कर रहे हैं. वहीं, तत्कालीन एसडीएम नलिन सिंह अवस्थी का भी निधन हो चुका है.
रविवार को इसी मामले में पटवाई थाना प्रभारी पवन शर्मा पुलिस टीम के साथ आजम खान के घर पर पहुंचे थे.
पुलिस टीम आजम खान का करीब 20 मिनट तक इंतजार करती रही
और उसके बाद अधिवक्ता को नोटिस सौंपकर वापस लौट गई.
मौलिक रिपोर्ट · रामपुर/लखनऊ