राष्ट्रीयब्रेकिंग

' बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव'... सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा?

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव इन दिनों चर्चा में है. किताब में उन्होंने अपनी सास इंदिरा गांधी संग रिश्तों पर खुलकर बात की.

WhatsApp
'उस वक्त मेरे लिए...', सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा? खुद बताई सच्चाई

बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव- सोनिया गांधी की किताब चर्चा में

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने अपनी बुक के विमोचन के अवसर पर कई मुद्दों को लेकर बात की. 

खासकर इंदिरा गांधी के साथ उन्होंने अपने रिश्तों पर कई बातें बताईं.

सोनिया गांधी ने अपनी शादी के बाद सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात करते हुए कहा कि वो शुरू में इंदिरा गांधी से बहुत डरती थीं.

Sonia G

 उन्होंने आगे कहा कि उनसे ये अपेक्षा की जाती थी कि वो अपनी सास इंदिरा गांधी को मां या मम्मी कहकर बुलाएं.

 सोनिया गांधी ने बताया कि उस वक्त मेरे लिए मां का अर्थ केवल मेरी इतालवी मां से था, जिन्होंने मुझे पैदा किया.

 'मैं इंदिरा गांधी को मां नहीं कहने वाली थी'सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मेरे लिए एक ही मां थी और वो मेरी मां थी, जो इटली में थीं. 

मैं इंदिरा गांधी को मां नहीं कहने वाली थी. 

उन्होंने आगे बताया कि एक समय के बाद उनका और इंदिरा गांधी का रिश्ता काफी सहज हो गया और फिर वो उन्हें मां कहकर बुलाने लगीं.

SONIA GAn

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने ये भी बताया कि इंदिरा गांधी को करीब से जानने और समझने में उन्हें काफी वक्त लगा,

बाद में उनके बीच ऐसा आत्मीय और मधुर रिश्ता बन गया कि वो इंदिरा गांधी से निजी मामलों और व्यक्तिगत समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा कर सकती थीं. 

इंदिरा गांधी के साथ सोनिया गांधी का रिश्ता सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी को भले ही जानने में समय लगा हो लेकिन बाद में जिन विषयों पर मैं उनसे बात कर लेती थी,

उन विषयों पर मैं शायद अपने पिता और यहां तक कि अपनी मां से भी बात करने की हिम्मत नहीं कर पाती थी.

सोनिया गांधी के मुताबिक इंदिरा गांधी के साथ उनका रिश्ता धीरे-धीरे आत्मीय संबंध में बदल गया था.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

सीएम योगीराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों का तबादला: कई जिलों में नए एडीएम-एसडीएम तैनात; प्राधिकरणों के सचिव भी बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

चुनावी हिंदू,अखिलेश यादव, हिंदुत्व , PDA राष्ट्रीय

क्या अखिलेश यादव 'चुनावी हिंदू' हैं? हिंदुत्व और PDA के सहारे अखिलेश

चुनावी हिंदू' उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 से पहले अखिलेश यादव ने पीडीए के साथ हिंदुत्व को भी अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की है.

छठ महापर्व,chhath-mahaparvराष्ट्रीय

छठ महापर्व: आस्था से बाजार में रौनक, 65000 करोड़ पार पहुंचा कारोबार

छठ महापर्व आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक बड़ा आर्थिक आयोजन बन गया है

' बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव'... सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा? | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)