राष्ट्रीयब्रेकिंग

छठ महापर्व: आस्था से बाजार में रौनक, 65000 करोड़ पार पहुंचा कारोबार

छठ महापर्व आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक बड़ा आर्थिक आयोजन बन गया है

WhatsApp
छठ महापर्व,chhath-mahaparv

छठ महापर्व अब केवल आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक ही नहीं, देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक बड़ा आर्थिक आयोजन भी है.

 एक अनुमान के अनुसार, देशभर में लगभग 11 करोड़ लोग छठ महापर्व मना रहे हैं और इस अवसर पर बिहार व झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है.

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, दिल्ली में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये, बिहार में 20 हजार करोड़ रुपये और झारखंड में लगभग 7 हजार करोड़ का कारोबार अनुमानित है, जबकि शेष 26 हजार करोड़ रुपये का व्यापार अन्य राज्यों में होने का अनुमान है.

यह आकलन भारत की सनातन अर्थव्यवस्था पर कैट की विशेष अध्ययन परियोजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत देशभर में त्योहारों व विवाह समारोहों के दौरान होने वाले आर्थिक व्यय और व्यापारिक गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है.

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश छठ महापर्व के प्रमुख केंद्र हैं, जहां सबसे बड़े घाटों, श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी और स्थानीय बाजारों में भारी खरीदारी देखने को मिलती है.

व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया दिल्ली-एनसीआर भी पूर्वांचल की बड़ी आबादी के कारण छठ से संबंधित व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है.

 उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में भी बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रवासी समुदायों की बड़ी संख्या के कारण यह पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

छठ पूजा अब देश के विभिन्न हिस्सों में एक बड़े सामाजिक व आर्थिक आयोजन का स्वरूप ले चुकी है.

नदियों, तालाबों और विशेष रूप से विकसित अस्थायी घाटों पर होने वाले आयोजनों से स्थानीय बाजारों, परिवहन, खानपान, टेंट, लाइटिंग, सुरक्षा और अन्य सेवा क्षेत्रों में व्यापक कारोबार होता है.

 विभिन्न राज्य सरकारों व स्थानीय निकायों द्वारा घाटों की व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा पर किया जाने वाला व्यय भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

बांस से बने सूप छठ पूजा के दौरान बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, टोकरी और अन्य हस्त निर्मित उत्पादों की भारी मांग रहती है, जिससे पारंपरिक कारीगरों और बांस शिल्प से जुड़े परिवारों को रोजगार व आय मिलतीहै.

केला, नारियल, गन्ना, मौसमी फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पादों की खरीदारी से किसानों एवं थोक व्यापारियों को बड़ा बाजार मिलता है.

इसी प्रकार ठेकुआ, गुड़, चावल, गेहूं का आटा, घी, दूध और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों व मिठाइयों की मांग में वृद्धि होती है.

मिट्टी के दीये, पारंपरिक चूल्हे, कलश, मिट्टी के बर्तन और पत्तल की बिक्री से कुम्हारों व कुटीर उद्योगों को आर्थिक लाभ मिलता है.

साड़ियों, पारंपरिक परिधानों, फूल-मालाओं, अगरबत्ती, कपूर, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं का कारोबार भी स्थानीय बाजारों को नई गति प्रदान करता है.

खंडेलवाल ने कहा कि छठ पूजा इस बात का अद्भुत उदाहरण है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं किस प्रकार आर्थिक विकास की शक्तिशाली वाहक बन सकती हैं.

यह पर्व आस्था को आजीविका से जोड़ते हुए किसानों, व्यापारियों, कारीगरों, महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को एक सशक्त आर्थिक श्रृंखला में जोड़ता है.

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फार लोकल, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने का उत्कृष्ट माध्यम है.

जब कोई व्यक्ति स्थानीय कारीगर से बांस की टोकरी, कुम्हार से मिट्टी का दीया, स्वदेशी उत्पाद या किसान से फल खरीदता है, 

वह सीधे भारतीय उत्पादकों की आजीविका और देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है.

 छठ महापर्व प्रकृति, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति हमारी सभ्यतागत प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

 हमारे त्योहार केवल आस्था के उत्सव नहीं हैं, बल्कि रोजगार सृजन, जमीनी स्तर पर आर्थिक समृद्धि और राष्ट्र निर्माण के शक्तिशाली माध्यम भी हैं.

वास्तव में, भारत की सांस्कृतिक विरासत ही उसकी सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक है और विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है.

खंडेलवाल ने कहा कि अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा भारतीय सभ्यता में प्रकृति के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान को दर्शाती है.

 छठ महापर्व अनुशासन, स्वच्छता, सादगी, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण है.

बांस, मिट्टी, पत्तों और अन्य प्राकृतिक उत्पादों के पारंपरिक उपयोग से यह पर्व पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है.

उन्होंने कहा कि भारत के त्योहार केवल धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव नहीं हैं, 

बल्कि वे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, स्वदेशी उत्पादन और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण माध्यम हैं.

छठ महापर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत उसकी आर्थिक शक्ति और विकसित भारत के निर्माण का एक मजबूत आधार है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

सीएम योगीराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों का तबादला: कई जिलों में नए एडीएम-एसडीएम तैनात; प्राधिकरणों के सचिव भी बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

चुनावी हिंदू,अखिलेश यादव, हिंदुत्व , PDA राष्ट्रीय

क्या अखिलेश यादव 'चुनावी हिंदू' हैं? हिंदुत्व और PDA के सहारे अखिलेश

चुनावी हिंदू' उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 से पहले अखिलेश यादव ने पीडीए के साथ हिंदुत्व को भी अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की है.

'अकवान' राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान', ओडिशा में 18 से भारी बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' का खतरा मंडरा रहा है, जिससे 18 नवंबर से ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है.

छठ महापर्व: आस्था से बाजार में रौनक, 65000 करोड़ पार पहुंचा कारोबार | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)