राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान', ओडिशा में 18 से भारी बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' का खतरा मंडरा रहा है, जिससे 18 नवंबर से ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है.

WhatsApp
'अकवान'

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात 'अकवान' के संकेत 

संभावित चक्रवात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

किसानों को तेज हवा और लगातार बारिश का डर सता रहा है. यदि चक्रवात आया तो खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो सकती है.

अभी चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ व भूस्खलन की तबाही से लोग उबरे भी नहीं हैं कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात के संकेत मिलने लगे हैं.

 दक्षिण ओडिशा और तटीय इलाकों में असर हालांकि, संभावित चक्रवात की दिशा और तीव्रता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

अधिकांश मौसम मॉडल अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार भी चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है. 

ओडिशा से टकराने की स्थिति में दक्षिण ओडिशा और तटीय इलाकों में इसका असर पड़ सकता है.

थोड़ी सी बारिश भी खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है.

Akwan

स्थिति पर नजर रखने के लिए अगले दो दिनों तक विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) का कार्यालय खुला रहेगा.

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बना है.

AAkwan

इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 24 घंटे के भीतर अधिक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.

15 नवंबर को यह अवदाब का रूप ले सकता है. इसकी दिशा उत्तर-उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान है.

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात बनने के संकेत दिए हैं.

प्रारंभिक पूर्वानुमान के अनुसार, 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का रूप ले सकता है.

 फिलहाल आइएमडी का पूर्वानुमान इसी तक सीमित है. इस संभावित चक्रवात का नाम 'अकवान' होगा.

'अकवान' ईरानी नाम है, जिसका अर्थ है 'दुष्ट बुद्धि' (इविल माइंड)

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 नवंबर से ओडिशा में बारिश होने की संभावना है.

Akwan


शुरुआत में उत्तर तटीय ओडिशा, उससे सटे जिलों, दक्षिण तटीय ओडिशा और दक्षिणी ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है.

19 नवंबर को गंजाम से बालासोर तक के तटीय जिलों और आसपास के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है.

गंजाम, गजपति, पुरी और रायगड़ा में भारी बारिश हो सकती है.

इसे उत्कल मैदान के रूप में भी जाना जाता है. 

हाल ही में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा इस पूरे क्षेत्र के लिए चक्रवाती अलर्ट जारी किए गए हैं.

कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.

आंध्र तट की ओर बढ़ने का अनुमान विभिन्न मौसम मॉडल के आकलन के अनुसार, चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना अधिक है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह दक्षिण आंध्र के तट की ओर बढ़ता है तो ओडिशा में इसका असर कम रहेगा.

लेकिन उत्तर आंध्र तट की ओर बढ़ने पर दक्षिण और तटीय ओडिशा में इसका प्रभाव अधिक हो सकता है.

आमतौर पर चक्रवात के लैंडफॉल के दाहिनी ओर के क्षेत्रों में अधिक बारिश होती है.

ऐसे में यदि चक्रवात उत्तर आंध्र के तट पर पहुंचता है तो ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.

इसे लेकर किसान सबसे अधिक चिंतित हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में धान की फसल पक चुकी है.

इस समय तेज हवा या लगातार बारिश होने से खेतों में पकी धान की बालियां झड़ सकती हैं.

तेज हवा से फसल खेतों में गिर गई तो पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है.

धान के साथ सब्जियों की खेती पर भी खतरा मंडरा रहा है.

जलवायु एवं पर्यावरण केंद्र (सीईसी) के निदेशक डॉ. शरत चंद्र साहू के अनुसार, कुछ मौसम मॉडल 16 नवंबर को चक्रवात बनने का अनुमान लगा रहे हैं. 

जबकि कुछ अन्य मॉडलों में 18 नवंबर को इसकी संभावना जताई गई है.

संभावित चक्रवात के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की आशंका अधिक है.

 यह मछलीपट्टनम के पास तट से टकरा सकता है.

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो चक्रवात के अधिक शक्तिशाली होने की संभावना कम है.

इसका ओडिशा पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ सकता है.

राज्य में बादल छाए रहने के साथ दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

हालांकि, यदि चक्रवात विशाखापत्तनम के पास तट से टकराता है तो ओडिशा में इसका प्रभाव बढ़ सकता है.

17 से 19 नवंबर के बीच दक्षिण ओडिशा में असर विभिन्न मौसम मॉडलों का विश्लेषण करने के बाद कृषि मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने बताया कि 17-18 नवंबर के आसपास चक्रवात उत्तर आंध्र-दक्षिण ओडिशा तट (विशाखापत्तनम से गोपालपुर के बीच) पहुंच सकता है.

तट के करीब आने पर इसकी तीव्रता कुछ कम हो सकती है.

उन्होंने कहा कि 17 से 19 नवंबर के बीच दक्षिण और तटीय ओडिशा में इसका प्रभाव पड़ सकता है.

गजपति, गंजाम, रायगड़ा और कोरापुट में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

तटीय इलाकों में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. हवा के झोंकों की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम वैज्ञानिक विश्वजीत साहू ने भी कहा कि विभिन्न मौसम मॉडलों के शुरुआती आकलन के अनुसार संभावित चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है.

15 नवंबर के बाद इसकी तीव्रता और वास्तविक दिशा को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भुवनेश्वर

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

नेहा बोराराष्ट्रीय

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगी नेहा बोरा!

आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने X पर पोस्ट करके संकेत किया है कि वह भी विपक्ष के 1 नवंबर के मार्च में शामिल होंगी. उन्होंने इसे इंडिया का प्रोटेस्ट कहा है.

गुजरात दौरे पर पीएम मोदीराष्ट्रीय

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर : हजारों करोड़ रुपये की विकास कार्यों की देंगे सौगात, एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे

पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे मोदी दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पटेल की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

BJP,  CONGRESSराष्ट्रीय

कांग्रेस और BJP लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने

SIR पर विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है. विपक्ष SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएगा. विपक्ष का दावा है कि यह लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' ओडिशा में 18 से भारी बारिश की आशंका | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)