भगवान राम के दर्शन करने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दिसंबर 12 को अयोध्या जाएंगे

अखिलेश ने जनवरी 2024 में कहा था कि पीडीए उनके लिए भगवान है.
चुनावी हिंदू' उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 से पहले अखिलेश यादव ने पीडीए के साथ हिंदुत्व को भी अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की है.


अखिलेश ने जनवरी 2024 में कहा था कि पीडीए उनके लिए भगवान है.
पीडीए की इस परिभाषा के जरिए अखिलेश यादव ने एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की है.
कैसे, इसे समझने के लिए अखिलेश यादव के पीडीए की गांठें खोलना जरूरी है.
वैसे तो पीडीए की परिभाषा समय और मौके के हिसाब से अखिलेश यादव नई गढ़ देते हैं तो क्या इस बार पीडीए में भगवान राम भी आ गए हैं..
ऐसे ही कई सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे हैं
साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार में कार सेवकों पर गोली चलाने के आदेश के भी परिभाषा पूछी जा रही है.
अब अखिलेश यादव तय कर रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी परिभाषा कैसे गढ़ते है.
अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के जातीय समीकरणों को साधने के लिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को पीडीए के बैनर तले एकजुट करने का प्रयास किया.
अखिलेश यादव का यह प्रयोग सफल भी साबित हुआ, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार रिकॉर्ड 37 सीटें जीतीं.
राम मंदिर दर्शन और पवन पांडेय के नाम से अयोध्या पर नजरबीजेपी के हिंदुत्व की प्रयोगशाला रही अयोध्या की सीट भी अखिलेश यादव ने बीजेपी से छीन ली.
यूपी की राजनीति का यह वह टर्निंग पॉइंट था, जिसने अखिलेश यादव को धर्म की पिच पर उतरने का अवसर दिया.
अयोध्या की जीत से अखिलेश यादव को अपने धार्मिक दांव की धार तेज करने का बूस्टर मिला. इसी से उत्साहित अखिलेश यादव ने 2027 में पीडीए के साथ हिंदुत्व के प्रयोग को भी जोड़ दिया है.
अयोध्या से 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पवन पांडेय के नाम की घोषणा कर चुके हैं.
ऐसा करके वे अयोध्या की धर्म वाली पिच पर बीजेपी के मुकाबले बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
वैसे पवन पांडेय 2012 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या की सीट से जीत हासिल कर चुके हैं.
हालांकि, यह उत्तर प्रदेश की राजनीति का वह दौर था, जब पार्टी के पास यूपी में ब्रांड हिंदुत्व की पहचान का कोई चेहरा नहीं था.
कल्याण सिंह के बाद लगभग 2012 तक यूपी में बीजेपी के पास हार्ड हिंदुत्व के चेहरे की कमी रही.
सीएम योगी आदित्यनाथ के तौर पर पार्टी को वह नेता मिला है, जो उसके ब्रांड हिंदुत्व वाले राजनीतिक खांचे में बिल्कुल फिट बैठता है.
धर्म की जो पिच योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को सूट करती है, अखिलेश यादव को उस पिच पर आकर बैटिंग करने की जरूरत क्यों पड़ी है?
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सिर्फ जातियों के जोड़तोड़ के सहारे 2027 में बीजेपी को हराना अखिलेश यादव के लिए आसान नहीं है.
क्योंकि बीजेपी 2027 में धर्म के एजेंडे पर ही चुनावी मैदान में उतरने जा रही है.
अखिलेश यादव के चंदा चोरी वाले नैरेटिव के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ राम नाम के सहारे ही चुनावी वैतरणी में गोता लगाने को तैयार बैठे हैं.
30 अक्तूबर और 2 नवंबर 1990 को कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना को समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुद्दा बना रहे हैं.
अखिलेश यादव से माफी की मांग कर रहे हैं.
कारसेवकों पर फायरिंग का मुद्दा ऐसा है, जो आसानी से अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी का पीछा छोड़ने वाला नहीं है.
भले ही इसकी काट में अखिलेश यादव चंदा चोरी के मुद्दे को तूल देते हैं, लेकिन फिर भी उनकी पार्टी के दामन पर लगे फायरिंग के दाग छूटना आसान नहीं है.
इटावा में केदाश्वेर मंदिर का निर्माण, बड़े मंगलवार को भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ राम मंदिर में दर्शन कर अखिलेश यादव उन आरोपों से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
अखिलेश यादव को लगता है कि हिंदुत्व के सहारे सवर्ण जातियों को साधा जा सकता है.
पीडीए के सहारे ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ा जा सकता है.
क्या ये सब करने से अखिलेश यादव के दामन पर लगा चुनावी हिंदू वाला दाग छूट जाएगा?
क्योंकि बीजेपी उस नारे की भी याद दिलाती है, जब मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम के साथ हाथ मिलाया था.
यूपी में एक नारे ने जोर पकड़ा था, 'मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गया जय श्रीराम'.
अब उन्हीं मुलायम सिंह यादव की विरासत के उत्तराधिकारी अखिलेश यादव जय श्रीराम बोल रहे हैं.
अखिलेश यादव के लिए 2027 में करो या मरो वाली चुनौती है.
यही कारण लगता है कि वे साम, दाम, दंड, भेद सारे सियासी दांव-पेच आजमाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश में हैं.
देखना है कि अखिलेश का हिंदुत्व+PDA उन्हें 27 में सत्ताधीश बना पाता है
या फिर अखिलेश यादव के साथ चुनावी हिंदू का टैग चिपक जाता है.
मौलिक रिपोर्ट · भारत