राष्ट्रीय

‘...देश की जनता कांग्रेस को कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी’:राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया.

WhatsApp
देश की जनता , राजनाथ सिंह , कांग्रेस , राहुल गांधी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है.

 उन्होंने कहा कि जो पार्टी विदेशियों की तरफ से सार्वजनिक रूप से पीएम के लिए अमर्यादित भाषा और अपशब्दों का प्रयोग करती है, उसे देश की जनता कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी.

 उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ इटली के नेता अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल कर रहे थे, 

तब राहुल गांधी ताली बजा रहे थे. 

RG  4 copy

BJP कार्यकर्ताओं में राजनाथ सिंह ने भरा जोश

हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा,

‘कांग्रेस अब तक भाषा, जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर चुनाव जीतती रही थी, मगर भाजपा ने भाषा, जाति और क्षेत्रवाद की दीवारों को तोड़ा है और देश में नई स्वस्थ संस्कृति और समानता की संस्कति वाली राजनीति की शुरुआत की है.’

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है.

 इसलिए कांग्रेस अब कभी सत्ता में नहीं आ सकती. 

राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र बता गए और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया. 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया.

 उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसकी सरकार नहीं, बल्कि उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं.

 संगठन सत्ता में रहते हुए भी उतना ही सक्रिय, जीवंत और प्रभावशाली रहना चाहिए, जितना सत्ता से बाहर रहते हुए रहा है.’ रक्षा मंत्री ने धामी सरकार की सराहना की

उन्होंने कार्यकर्ताओं को शीश झुकाकर नमन करते हुए कहा कि भाजपा का बल सरकार नहीं, संगठन है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है.

 उन्होंने राज्य में धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में हमारा और आपका कमल कमाल कर रहा है. 

हमें भरोसा है कि कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह, जनता के समर्थन और सरकार के विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. 

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा गए और उनके विकास कार्यों की चर्चा की. 

रक्षा मंत्री ने सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

 उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए नौ सूत्र दिए.

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का अधिक से अधिक सकारात्मक उपयोग करने की जरूरत पर जोर दिया.

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष के झूठे नैरेटिव को जनता के सामने तथ्यों के साथ सामने लाए.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह आज देश के रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्र की सुरक्षा और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है.

 महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. 

प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के विकास कार्यों का जवाब देने के लिए कोई ठोस तथ्य नहीं हैं.

 इसलिए वह अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेगी. 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के ऐसे प्रयासों का जवाब सरकार के कार्यों, उपलब्धियों और तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए.

 उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर निरंतर विश्वास जताया. 

राज्य में भी जनता ने हर चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देकर डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाते हुए बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. 

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

तिहाड़ जेल से,आजम खान , सपा नेता राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल से बाहर आए आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं

रामपुर पुलिस ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक 20 साल पुराने मामले में नोटिस जारी की. हालांकि, मुकदमा दर्ज कराने वाले और तत्कालीन एसडीएम की मौत हो चुकी है.

rajasthanHC,IAS officer Shikhar Agrawal,, ACB probeराष्ट्रीय

IAS शिखर अग्रवाल के 64 विला खरीद मामले में ACB जांच पर रोक लगाने से राजस्थान HC का इनकार

राजस्थान हाई कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल की 64 विला खरीद मामले में ACB जांच पर अंतरिम रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी.

'उस वक्त मेरे लिए...', सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा? खुद बताई सच्चाईराष्ट्रीय

' बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव'... सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा?

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव इन दिनों चर्चा में है. किताब में उन्होंने अपनी सास इंदिरा गांधी संग रिश्तों पर खुलकर बात की.

‘...देश की जनता कांग्रेस को कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी’:राजनाथ सिंह | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)