बिहार

Gen-Z पर विपक्ष और नए दलों की पकड़ से BJP सतर्क

राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया व आईटी सेल की डिजिटल सक्रियता को मजबूत बनाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया.

WhatsApp
 BJP wary of opposition and new parties gaining a foothold among Gen-Z

भाजपा ने बिहार में विपक्ष के साथ कॉकरोच जनता पार्टी व जन सुराज पार्टी के प्रति युवाओं विशेषकर जेनजी के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लिया है.

bhi

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में रविवार को मीडिया विभाग, सोशल मीडिया व आईटी सेल की हुई बैठक से यह बात निकल कर सामने आई है.

हरीश द्विवेदी ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया व आईटी सेल को संगठन की डिजिटल सक्रियता को मजबूत बनाने के साथ पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया. 

द्विवेदी ने कहा कि जेनजी के मध्य पार्टी के युवा नेता पकड़ बढ़ाने में विशेष रुचि दिखाएं 

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है.

इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है। 

उन्होंने मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया.

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के संगठक अनंत नारायण मिश्रा, मीडिया विभाग के प्रभारी मनोज शर्मा, मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इकबाल, सह संयोजक अमित प्रकाश बबलू.

सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय, अनमोल शोभित, आईटी प्रमुख विकास मेहता के अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारी तथा टीम के सदस्य सम्मिलित हुए.

योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर हुई चर्चा बैठक में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई. 

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने एवं पार्टी के संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, समन्वित कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार हुआ.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · पटना

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

नेहा बोरा बिहार

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगी नेहा बोरा!

आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने X पर पोस्ट करके संकेत किया है कि वह भी विपक्ष के 1 नवंबर के मार्च में शामिल होंगी. उन्होंने इसे इंडिया का प्रोटेस्ट कहा है.

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी बिहार

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर : हजारों करोड़ रुपये की विकास कार्यों की देंगे सौगात, एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे

पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे मोदी दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पटेल की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

BJP,  CONGRESS बिहार

कांग्रेस और BJP लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर आमने-सामने

SIR पर विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है. विपक्ष SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएगा. विपक्ष का दावा है कि यह लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.

Gen-Z पर विपक्ष और नए दलों की पकड़ से BJP सतर्क | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)