उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

UP Election 2027: भाजपा का मथुरा में 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा चिंतन

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के बदलते राजनैतिक घटनाक्रमों पर अब भाजपा मथुरा चिंतन शिविर में विचार करेंगी की कैसी हो उसके चुनावी रणनीति

WhatsApp
मथुरा ,भाजपा ,CM yogi

भाजपा मथुरा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बदलते सियासी घटनाक्रम पर करेगी चिंतन

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा मथुरा में 16 और 17 नवंबर 2026 को दो दिवसीय चिंतन शिविर (महामंथन) का आयोजन किया जा रहा है.

दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

सीएम, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे.

 UP Election 2027: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे. इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके.

इस महामंथन में बूथ स्तर की सक्रियता, शक्ति केंद्रों, युवा-महिला मतदाताओं से जुड़ाव और विपक्ष के हमलों का प्रभावी जवाब देने की कार्ययोजना पर गहन चर्चा की जा रही है.

मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी.

नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा.

 विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी.

भाजपा की रणनीति में स्थानीय मुद्दों के साथ सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाना भी शामिल रहेगा. 

छोटी सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी. 

चिंतन शिविर में सामाजिक समीकरणों, चुनावी मुद्दों और बूथवार प्रबंधन पर चर्चा के बाद आगे की कार्ययोजना तैयार होगी. 

इसके बाद पार्टी की पूरी टीम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

मथुरा से भाजपा ने फूंका मिशन-2027 का बिगुल, पीडीए की काट से लेकर हिंदुत्व के एजेंडे तक साधने की तैयारीउत्तर प्रदेश

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मथुरा से 'मिशन-2027' का बिगुल फूंका

भाजपा ने मथुरा से मिशन-2027 का बिगुल फूंका है, जहां दो दिवसीय योजना बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक समीकरणों पर मंथन हुआ.

 किसान,  पानी . आलू की फसल, गेहूं उत्तर प्रदेश

सूख रही हैं किसानों की फसलें....नहरें सूखी,क्या करे किसान

आलू के पौधे पानी के इंतजार में सूख रहे हैं और गेहूं की बुआई का समय निकल रहा है. इसके बावजूद नहरें और रजवाह पानी नहीं.

 आंवले के पेड़ , अक्षय नवमी उत्तर प्रदेश

कार्तिक मास में क्यों की जाती है अक्षय नवमी को आंवले के पेड़ की पूजा? जानें

Amla Navami 2026 : ब्रह्मा जी के नेत्रों से जिस वृक्ष की उत्पत्ति हुई, उसका फल संसार के लिए अमृत समान है, आंवले को अमृत फल कहा जाता है, इसकी गणना संसार के प्राचीनतम् देव वृक्षों में की जाती है.

UP Election 2027: भाजपा का मथुरा में 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा चिंतन | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)