रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है,लेकिन नहरों और रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा गया है.
सिंचाई विभाग का 99 फीसदी सफाई पूरी करने का दावा है.
किसानों की फसलें सूख रही हैं.
आलू के पौधे पानी के इंतजार में सूख रहे हैं और गेहूं की बुआई का समय निकल रहा है. इसके बावजूद नहरें और रजवाह पानी नहीं.

सिंचाई विभाग का 99 फीसदी सफाई पूरी करने का दावा है.
किसानों की फसलें सूख रही हैं.
जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई नहरों और रजवाहों पर निर्भर है.
इस समय आलू की फसल में पहले पानी और गेहूं की पलेवट (बुआई से पहले खेत में पानी भरना) का समय है.
पानी न मिलने से फसलें सूख रही हैं और बुआई में देरी हो रही है.
इस समय आलू की फसल में पहले पानी का समय है और गेहूं की पलेवट के लिए किसानों को पानी की जरूरत है.
पानी के इंतजार में कहीं फसल सूख रही है, तो कुछ किसानों की बुआई लेट हो रही है.
इसके बाद भी विभाग अभी तक पानी नहीं छोड़ सका है.
किसान नेताओं का आरोप है कि नहरों और रजवाहों की सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति और भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे पानी का प्रवाह आगे तक नहीं पहुंच पा रहा है.
सिंचाई विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि वैसे सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है.
खेड़ा के किसान ने बताया कि आलू की फसल की बुआई को लगभग एक महीना हो गया है.
पौधे पानी न मिलने से सूख रहे हैं, रजवाह में पानी आ जाने से सिंचाई होती है.
अटूस के किसान राजेंद्र ने कहा कि बाजरे की फसल से खेत पांच दिन पहले खाली हुआ है.नहर में भी अभी तक पानी नहीं आया है.
पलेवट बिना गेहूं की फसल की बुआई लेट हो रही है.
मौलिक रिपोर्ट · भारत