राष्ट्रीयब्रेकिंग

ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला

परविंदर मेडिकल स्टोर्स पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए फेमस थे. परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मानसा में आरोपी अश्वनी कुमार का घर और मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ दिए गए हैं.

WhatsApp
 drug activist Parvinder Singh

पंजाब के मानसा में ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी की दुकान को गुस्साई भीड़ ने किया आग के हवाले 

दरअसल यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर प्रशासन उनके घर पर बुलडोजर चलवाने पहुंचा था. 

इसी बीच मौके पर मौजूद भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उसने आरोपी अश्वनी की दुकान में आग लगा दी.

बेकाबू भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की. बता दें कि पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया था.

बता दें कि पंजाब के मानसा प्रशासन की एक टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ आरोपी अश्वनी के घर पर पहुंची थी.

उन्होंने घर तोड़ना शुरू किया. 

punjab_625x300


उसकी दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की बल्कि दुकान को आग भी लगा दी. उधर आरोपी के घर को तोड़ दिया गया.

बता दें कि पंजाब के मानसा में 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने राजस्थान के सालासर से मुख्य शूटर को अरेस्ट किया था. 

परविंदर ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक एक्टिविस्ट थे.उनको एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने उस वक्त गोली मारी, जब उसे परविंदर ने ड्रग्स बेचते हुए पकड़ लिया था. 

परविंदर मेडिकल स्टोर्स पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए फेमस थे. परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मानसा में आरोपी अश्वनी कुमार का घर और मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ दिए गए हैं.

गोली लगने से पहले परविंदर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. पांच मिनट के एक वीडियो में वह एक बुजुर्ग शख्स के साथ खड़े देखे गए थे.

उन्होंने दावा किया कि उस शख्स ने दुकान से ड्रग्स खरीदे थे. 

झोटा और दुकान के मालिक के बीच तीखी बहस हुई. पांच मिनट तक चली बहस के बाद स्टोर मालिक ने उनको गोली मार दी थी.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

MaryMillben,CJPराष्ट्रीय

अमेरिका से मिल रही CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का आरोप

सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के सभी युवा देशभक्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है. अभिजीत दीपके और 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं. डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों.

 CJP, Delhi Police ,Jantar Mantarराष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर CJP और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार उठाया? दोनों अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां बैरिकेडिंग के बीच गेट के ऊपर से चढ़कर अंदर जाने और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

 Rahul Gandhi, Akhilesh, Tejashwi, CECराष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी अखिलेश और तेजस्वी समेत 11 नेता याचिकाकर्ता

इंडिया गठबंधन की याचिका में मांग की गई है कि SIR की प्रक्रिया पर सुनवाई की जाए. इसके तहत करोड़ों लोगों के नाम हटाने को चुनौती दी गई है.चुनाव आयोग के कामकाज की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.

ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर चल | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)