राष्ट्रीयब्रेकिंग

अमेरिका से मिल रही CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का आरोप

सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के सभी युवा देशभक्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है. अभिजीत दीपके और 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं. डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों.

WhatsApp
MaryMillben,CJP

CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए चला रही है आंदोलन

भारत के मुद्दे पर कमेंट करने वालीं एक अमेरिकी सिंगर ने फिर बड़ा बयान दिया है. 

अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि CJP को अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिल रही है.

उन्होंने भारत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि आपके प्रधानमंत्री ने 25 साल तक भारत की सेवा की है, वे 12 साल प्रधानमंत्री रहे हैं और लगातार तीन बार चुने गए हैं, वे अमेरिका के विघटनकारी ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे. 

सिंगर मैरी मिलबेन ने अगस्त के महीने में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भी जुबानी हमला बोला था जब उन्होंने RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया था.

8jf7ctkc_prime-minister-narendra-modi american-singer-mary-millben

सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के सभी युवा देशभक्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है.

अभिजीत दीपके और 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं. डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों. 

आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है - 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए - वे मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं..."

मिलबेन ने आगे लिखा, "...इन चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही तरीका है.

रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना, उन्हें कट्टरपंथी बनाना, उन्हें वापस देश भेजना और अराजकता व तबाही फैलाने के लिए उन्हें फंड देना.

इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है. 

अब समय आ गया है कि भारत की मिट्टी में जन्मे, पले-बढ़े और शिक्षित युवा आगे आएं, संगठित हों और 'कॉकरोच पार्टी' की विघटनकारी सोच का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें.

लोकतंत्र और आज़ादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए. जागो, युवा देशभक्तों! जागो!"

अगस्त के महीने में मिलबेन ने आरोप लगाया कि मोहन भागवत के विरोधी सिर्फ इसलिए कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ हैं.


इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

 drug activist Parvinder Singhराष्ट्रीय

ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला

परविंदर मेडिकल स्टोर्स पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए फेमस थे. परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मानसा में आरोपी अश्वनी कुमार का घर और मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ दिए गए हैं.

 CJP, Delhi Police ,Jantar Mantarराष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर CJP और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार उठाया? दोनों अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां बैरिकेडिंग के बीच गेट के ऊपर से चढ़कर अंदर जाने और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

 Rahul Gandhi, Akhilesh, Tejashwi, CECराष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी अखिलेश और तेजस्वी समेत 11 नेता याचिकाकर्ता

इंडिया गठबंधन की याचिका में मांग की गई है कि SIR की प्रक्रिया पर सुनवाई की जाए. इसके तहत करोड़ों लोगों के नाम हटाने को चुनौती दी गई है.चुनाव आयोग के कामकाज की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.

अमेरिका से मिल रही CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का आरोप | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)