सीएम योगी ने अपने सरकारी दायित्वों और पारिवारिक कर्तव्यों दोनों का निर्वहन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
शुक्रवार को अपनी माता के निधन की सूचना मिलने के समय मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में थे,
उन्होंने पहले 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को पूरा किया.
इसके बाद गोरखपुर से सीधे पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचे.
मां के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी हरिद्वार से सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचकर उनका स्वागत किया.
इसे देखकर जयंत चौधरी भी भावुक दिखाई दिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर को मां के निधन की सूचना के बाद शाम तक अपने गांव पहुंच गए. वहां वे मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे दिखे.
पुत्रधर्म का निर्वहन किया. बिन अन्न-जल ग्रहण किए मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे रहे.
शनिवार सुबह सीएम की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए निकली.
सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां की शवयात्रा में शामिल हुए. मां की अर्थी को कंधा देकर पुत्र ऋण को चुकाया.
हरिद्वार में मां के अंतिम संस्कार में भाइयों के साथ चिता को मुखाग्नि देते दिखे.
इस दौरान सीएम योगी काफी भावुक दिखाई दिए.
मां के जाने का दुख उनकी आंखों से निकलते आंसुओं में दिखा.
फिर निभाया राजधर्मलखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पहले से तय था.
वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने आने वाले थे.
बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी का लखनऊ दौरा शुरू हुआ.
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में मां के अंतिम संस्कार के विधि-विधानों को पूरा करने के बाद लखनऊ लौटे.
पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. कार्यक्रम के संबोधन में सरकार की युवाओं को लेकर योजनाओं पर भी बात की.
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विकास और विरासत की समृद्ध धरती उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है.
सीएम योगी ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत किया. सीएम योगी भाषण की शुरुआत में भावुक भी दिखे, लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी तरह से निभाया.
युवाओं और छात्रों को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र किया.
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रकार से पुत्रधर्म और राजधर्म निभाने के की चर्चा की.
इस दौरान वे कुछ पल तक भावुक भी दिखे। जयंत चौधरी ने कहा कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी है।
एक पुत्र के लिए मां का जाना बड़ा भावुक क्षण होता है. अब वे राजधर्म को निभाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद हैं.