उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज
भाजपा अपनी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच है, तो कांग्रेस ने भी इसकी काट के लिए जवाबी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के रिपोर्ट कार्ड में जिन सवालों को जगह ही नहीं मिली उन्हें वह जनता के सामने मजबूती से रखेगी.
कांग्रेस 13 दिसंबर को देहरादून में प्रदेश जिला और महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों का बड़ा सम्मेलन करने जा रही है.
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में होने वाले इस सम्मेलन में सरकार को घेरने की रणनीति के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा.




