डिलिमिटेशन बिल : नंबर गेम में पिछड़ रही कांग्रेस अब इसे रोकने के लिए लगा रही है पूरी ताकत
सोमवार को दक्षिणी राज्य की बड़ी पार्टियों में शुमार डीएमके को रोकने की आखिरी कोशिश होगी.
इसके लिए कांग्रेस के सीनियर लीडरों ने कमान अब अपने हाथ में ले ली है.
केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को रोकने के लिए कांग्रेस नेता डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे.हालांकि डीएमके के रुख बदलने की संभावना कम ही है.

सोमवार को दक्षिणी राज्य की बड़ी पार्टियों में शुमार डीएमके को रोकने की आखिरी कोशिश होगी.
इसके लिए कांग्रेस के सीनियर लीडरों ने कमान अब अपने हाथ में ले ली है.
NDA सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने से रोकने के लिए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को चेन्नई जा रहे हैं.
राजनीति के हिसाब से ये मुलाकात बहुत अहम है.
डीएमके अध्यक्ष से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात उनके घर पर ही होगी.
डीएमके के स्टैंड बदलने की संभावना काफी कम चेन्नई और दिल्ली के कई सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने रविवार दोपहर स्टालिन से मिलने का समय मांगा है.
डीएमके के एक सूत्र ने बताया कि स्टालिन उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि वह अपनी पार्टी का रुख बदलेंगे.
डीएमके के एक नेता ने कहा, "अब जब हमने विधेयक का समर्थन करने का फैसला कर लिया है, तो इसे बदलना मुश्किल है.
कांग्रेस हमें बदले में क्या दे सकती है, जबकि उनके मंत्री अभी भी जोसेफ विजय सरकार में बने हुए हैं?"
डीएमके की दोनों मांगें सरकार ने मानी इससे पहले शुक्रवार को डीएमके ने दो शर्तों के साथ परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) का समर्थन करने का फैसले का एलान किया था.
उनकी पहली मांग ये थी कि सभी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों में आनुपातिक वृद्धि हो.
वहीं दूसरी मांग अगले 25 वर्षों के लिए 1971 की जनगणना को ही आधार मानने की बात थी.
सरकार इन मांगों को मानने के लिए तैयार है. इसके बाद से ही कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडी गठबंधन नंबर गेम में पिछड़ने लगा.
शरद पवार से भी होगी मुलाकात
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के तीनों नेता स्टालिन के साथ बैठक के बाद एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार से मुलाकात करेंगे.
इस मुलाकात में कांग्रेस उनके परिसीमन विधेयक पर विरोध करने के लिए समर्थन मांगेगी.
मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली