उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव!

दिव्या मित्तल ने आईएएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया के जरिए 29 सितंबर 2026 को ऐलान किया कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगी. लोगों की आवाज बनने के ल‍िए उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी.

WhatsApp
divya mittal

डिजिटल डेस्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दिव्या मित्तल किस पार्टी के टिकट पर और कहां से चुनाव लड़ेंगी?

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल विधायक बनकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुंचने के लिए 60 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना होगा.

उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक के सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि दिव्या मित्तल मिर्जापुर के छानबे विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं.

 मिर्जापुर की पूर्व डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने आईएएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया के जरिए 29 सितंबर 2026 को ऐलान किया कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगी. लोगों की आवाज बनने के ल‍िए उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी. 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि वह यूपी की किस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी.

 ऐसे में छानबे विधानसभा क्षेत्र चर्चा में आ गया है. छानबे ऐसी सीट है, जहां 1967 से अब तक कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीत नहीं सका है. 

अगर द‍िव्‍या म‍ित्‍तल यहां से न‍िर्दलीय जीत दर्ज कर पाती हैं तो 60 साल में ऐसा पहली बार होगा.

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल छानबे विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ सकती हैं सोशल मीडिया पर यह चर्चा है.

कुछ लोगों का मानना है कि छानबे विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गढ़ माना जाता है, इसलिए दिव्या मित्तल इसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. 

राजनीति में आने के ऐलान वाले अपने वीडियो में दिव्या मित्तल ने लहुरियादह गांव का जिक्र कर खुद ही संकेत दिया है कि वह छानबे विधानसभा क्षेत्र से 2027 का चुनाव लड़ सकती हैं.

दिव्या मित्तल के कारण एक बार फिर चर्चा में आए छानबे विधानसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास काफी रोचक रहा है.

 मिर्जापुर जिले की इस सीट पर किसी एक पार्टी का लगातार कब्जा नहीं रहा है.

 यहां भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, 

अब तक कोई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका है जबकि दिव्या मित्तल ने संकेत दिया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं.

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं. वह मिर्जापुर के अलावा देवरिया और संत कबीर नगर की डीएम भी रह चुकी हैं.

 6 मई 2026 को दिव्या मित्तल का तबादला देवरिया के डीएम पद से विशेष सचिव, राजस्व विभाग, लखनऊ के पद पर किया गया था.

 राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने 30 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था. 

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

India-alliance, Akhilesh Yadav, Congressउत्तर प्रदेश

इंडिया अलायंस की बैठक नहीं जाएंगे रामगोपाल यादव क्या है सपा का प्लान

प्रोफेसर रामगोपाल यादव का नाम पहले सपा की तरफ़ से इंडिया अलायंस को दिया गया था, लेकिन अब कोई और नेता सपा का प्रतिनिधि बनकर बैठक के हिस्सा लेगा.

rajya sabha elections, BJP उत्तर प्रदेश

राज्य सभा के चुनाव में दसवीं सीट को लेकर सपा और भाजपा आमने-सामने समझें पूरा गणित

उत्तर प्रदेश में राज्य सभा के 16 अक्तूबर को होने वाले चुनाव सपा तीन उम्मीदवार खड़े कर सकती है, जबकि भाजपा आठ उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.

SP PDA raibarellyउत्तर प्रदेश

जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति करती है: अखिलेश यादव

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने लोगों के बीच में जितना प्रेम, दया, अपनापन दिखाएंगे उतना ही पीडीए ताकतवर होता जाएगा.

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव! | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)