देश दुनियाब्रेकिंग

IBM ने एच-1बी वीजा धारक कर्मियों से कहा- अमेरिका छोड़ दें या नौकरी

IBM ने अपने कंसल्टिंग कारोबार में एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड का प्रायोजन बंद कर दिया है, जिससे हजारों भारतीय पेशेवर प्रभावित होंगे।

WhatsApp
आईबीएम ,एच-1बी ,अमेरिका

IBM अमेरिकी तकनीकी कंपनी ने अपने कंसल्टिंग कारोबार में एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड का प्रायोजन बंद करने का किया फैसला 

 कंपनी के इस कदम से हजारों भारतीय पेशेवर प्रभावित हो सकते हैं.

इनमें वे कर्मचारी भी शामिल हैं, जो एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं या स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को अमेरिका में रहने और नौकरी जारी रखने के बजाय देश छोड़ने या नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया है.

उन्हें यह तय करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है कि वे अमेरिका से बाहर जाकर काम करना चाहेंगे या नहीं.

स्थानांतरण के इच्छुक नहीं होने वाले कर्मचारियों को तीन महीने का सेवरेंस पैकेज देने की पेशकश की गई है.

ऐसे कर्मचारियों का अंतिम कार्य दिवस 31 दिसंबर 2026 होगा.

आईबीएम ने इस फैसले के पीछे बदलती कारोबारी जरूरतों और कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता में आए बदलाव को वजह बताया है.

कंपनी का कंसल्टिंग कारोबार उसका सबसे बड़ा विभाग है, जिसमें दुनियाभर में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी काम करते हैं.

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस फैसले से कुल कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे. 

आईबीएम के प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी पहले अमेरिका में कुशल कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए एच-1बी जैसे उच्च कौशल वाले वीजा कार्यक्रमों पर निर्भर थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से इसमें अपनी भागीदारी घटा रही है.

प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों के कौशल की उपलब्धता और ग्राहकों की जरूरतों में बदलाव को देखते हुए आईबीएम कंसल्टिंग के ज्यादातर पदों के लिए वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद करने का फैसला किया गया है.

इस फैसले का असर खासतौर पर भारतीय पेशेवरों पर पड़ सकता है.

बड़ी संख्या में भारतीय तकनीकी कर्मचारी अमेरिका में नौकरी और स्थायी निवास पाने के लिए नियोक्ता की ओर से मिलने वाले वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन पर निर्भर रहते हैं.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

दिलजीत दोसांझ ,बेंगलुरु कॉन्सर्ट , खालिस्तान जिंदाबाददेश दुनिया

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने ईमेल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद', सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

IBM ने एच-1बी वीजा धारक कर्मियों से कहा- अमेरिका छोड़ दें या नौकरी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)