भारत आर्थिक क्षमता, राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं के मामले में बेहतर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता माना गया है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' (Asia Power Index 2026) की रिपोर्ट में भारत को एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है.
लोवी इंस्टीट्यूट के साउथईस्ट एशिया प्रोग्राम के निदेशक डॉ. हंटर मार्स्टन के अनुसार, चीन सहित प्रमुख वैश्विक शक्तियों के दबाव को संतुलित करने, सीमा तनाव के बीच व्यापार और कूटनीति को बनाए रखने,
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर स्वतंत्र रुख रखने और दक्षिण-पूर्व एशिया (इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस) को ब्रह्मोस मिसाइल बिक्री जैसे रक्षा नेटवर्क विस्तार के कारण उन्हें यह स्थान मिला है.
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष साझा किए.
लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को बड़ी कामयाबी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया का लोवी इंस्टीट्यूट एक स्वतंत्र शोध संस्थान है.
इसकी स्थापना फ्रैंक लोवी ने 2003 में की थी.
सर्वेक्षण में शामिल विशेषज्ञों के अनुसार, नरेंद्र मोदी तीन स्थान की छलांग लगाकर एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता बने हैं, और वह इस क्षेत्र के लोकतांत्रिक देशों में सबसे प्रभावी नेता हैं.
यह संस्थान दुनिया के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हालात का अध्ययन करता है.
'एशिया पावर इंडेक्स 2026' में एशिया के 27 देशों का आकलन किया गया है.
इसके लिए 131 अलग-अलग पैमानों को आधार बनाया गया है.
40.5 अंकों के साथ एशिया की तीसरी बड़ी ताकत भारत रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को कुल 40.5 अंक मिले हैं.
साल 2018 के आकलन के मुकाबले भारत की स्थिति में सुधार हुआ है.
इस प्रदर्शन के साथ भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक मजबूती, स्थिरता और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव ने उसकी स्थिति को मजबूत किया है.
भविष्य की संभावनाओं में भी भारत ने मारी बाजी रविशंकर प्रसाद ने रिपोर्ट के एक और अहम पहलू की ओर ध्यान दिलाया.
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भविष्य के संसाधनों और संभावनाओं के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है.
इस श्रेणी में भारत को 56.2 अंक मिले हैं.
इसमें किसी देश के निवेश, आर्थिक अवसरों और आने वाले वर्षों में विकास की संभावनाओं को परखा जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आर्थिक क्षमता और भविष्य की संभावनाएं काफी मजबूत हैं.
भारत का डिप्लोमैटिक इन्फ्लुएंस यानी कूटनीतिक प्रभाव 70.3 अंक है.
यह दिखाता है कि एशिया और दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत के रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी भूमिका का असर बढ़ रहा है.