देश दुनियाब्रेकिंग

'मेरी भारत यात्रा रोकी गई': Norwegian journalist helle lyng ने किया दावा

Norwegian journalist helle lyng इस साल मई में पीएम मोदी की ओस्लो यात्रा के दौरान उनसे सवाल पूछकर सुर्खियों में आई थीं.

WhatsApp
 PM modi, norwegian journalist helle lyng

Norwegian journalist helle lyng ने दावा किया है कि उन्हें भारत में कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया.

 लिंग ने कहा कि उनके पास वैध भारतीय वीजा था, इसके बावजूद भारतीय अधिकारियों ने उन्हें भारत आने की मंजूरी नहीं दी गई.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसकी जानकारी 10 मिनट पहले दी गई जब वह हैदराबाद में हो रही 'भारत समिट' में शामिल होने के लिए नॉर्वे में हवाई अड्डे के लिए निकलने वाली थीं.

Helle Lyng


इस समिट का आयोजन कांग्रेस ने किया है.

 लिंग ने वीजा रद्द होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। वीडियो में बताया क्या हुआ?.

हेले लिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है.

लिंग ने कहा कि "मुझे भारत का वीजा मिल गया था और हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में शामिल होने के लिए मुझे आज सुबह ही निकलना था.

 मुझे मीडिया के भविष्य और प्रेस की आजादी पर एक पैनलिस्ट और वक्ता के तौर पर बुलाया गया था.

उन्होंने आगे कहा कि "गृह मंत्रालय में ऊपर से आए आदेशों के कारण मेरा वीजा रद्द कर दिया गया.

"लिंग ने 3 मिनट 45 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा, "आज मुझे जिंदगी में पहली बार भारत जाना था, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है.

मैं बहुत उत्साहित थी। मैंने अपना सामान भी पैक कर लिया था.

मेरे पासपोर्ट में वीजा लगा हुआ है.

मैं जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन जैसे ही मैं हवाई अड्डे के लिए निकलने वाली थी, ठीक 10 मिनट पहले नॉर्वे में भारतीय दूतावास से मुझे फोन आया और उन्होंने कहा, आप आज भारत नहीं जा सकतीं.

लिंग ने अपने वीडियो में भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वीजा रोकने का फैसले उनके मंत्रालय ने लिया है.

लिंग ने कहा, मुझे बताया गया है कि भले ही मेरा वीजा जारी हो चुका है, लेकिन मुझे भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

 अमित शाह, यहीं पर आपकी भूमिका आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि आपके विभाग ने ही कहा है कि मैं देश में प्रवेश नहीं कर सकती।

लिंग ने कहा कि इसकी वजह शायद यह हो सकती है कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान उनसे सवाल पूछे थे.

उन्होंने दावा किया कि उनके पास वीजा था और राजनीतिक मंजूरी भी मिल चुकी थी. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने प्रवेश देने से मना करके उनकी यात्रा खराब कर दी है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · ओस्लो

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

 पीएम मोदी, सोनिया गांधी राजनीति

सामने आने पर पीएम मोदी नजरें नहीं मिलाते हैं...: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों और मुलाकातों पर बात की है.

CEO ,देश दुनिया

Nvidia CEO पर हनीट्रैप का शक: चीन के लिए जासूसी करने का आरोप

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीन ने एनवीडिया के जेनसन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की है.

'मेरी भारत यात्रा रोकी गई': Norwegian journalist helle lyng ने किया दावा | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)