देश दुनियाब्रेकिंग

H-1B वीजा पर लगी पाबंदी, तो फिर अमेरिकियों को भी नहीं मिलेगी जॉब!

US H-1B Impact: अमेरिका में H-1B वीजा सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इस वीजा के खिलाफ काफी ज्यादा अभियान भी चलाए गए हैं.

WhatsApp
H-1B,USA

H-1B Visa News: अमेरिका में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जिसे लगता है कि H-1B वीजा की वजह से उसकी नौकरियां जा रही हैं.

ये लोग लगातार सरकार से मांग भी करते रहते हैं कि H-1B वीजा बंद किया जाए.

 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने वीजा को लेकर रास्ते भी मुश्किल किए हैं.

ट्रंप सरकार को एक रिपोर्ट ने आईना दिखाया है, जिसमें ये बताया गया है कि अगर H-1B वीजा पर काम करने वाले वर्कर्स नहीं होंगे, तो फिर अमेरिकी लोगों को भी नौकरी के लिए धक्के खाने पड़ सकते हैं.

दरअसल, केटो इंस्टीट्यूट की एक स्टडी में पाया गया है कि अमेरिका में जिन हेज फंड्स को ज्यादा H-1B वीजा मिले, उन्होंने गैर-STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) फील्ड में अमेरिकी वर्कर्स के लिए ज्यादा नौकरियों के विज्ञापन निकाले.

भले ही उन्होंने STEM फील्ड में स्थानीय प्रोफेशनल्स के लिए कम वैकेंसी जारी कीं

इस रिपोर्ट से मालूम चलता है कि स्किल विदेशी वर्कर्स को अगर अमेरिका आने से रोका जाता है, तो फिर अमेरिकी लोगों के जॉब के मौके भी प्रभावित हो सकते हैं. रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया है? 

केटो इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का टाइटल 'इमिग्रेंट्स इन फाइनेंस: एविडेंस फ्रॉम हेज फंड्स' है.

इसमें जुन चेन, शेनजे ह्शीह, मेल्विन टीओ और फेंग झांग ने स्टडी की है।

रिपोर्ट में देखा गया है कि हेज फंड्स की इंवेस्टमेंट ने कैसा परफॉर्म किया है और रिक्रूटमेंट प्रोसेस पर H-1B वर्कर्स को रखने का असर किस तरह का रहा है.

स्टडी में पाया गया कि जिन कंपनियों की H-1B वीजा लॉटरी में सफलता दर ज्यादा रही, उनका प्रदर्शन उन कंपनियों की तुलना में बेहतर रहा जिन्हें मांगे गए वीजा का कम हिस्सा मिल पाया.

जोखिम के हिसाब से समायोजित करने के बाद, वीजा लॉटरी में सबसे ज्यादा सफलता दर वाले हेज फंड्स के पोर्टफोलियो ने सबसे कम सफलता दर वाले फंड्स के पोर्टफोलियो से सालाना 3.28 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया.

रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि किसी फर्म की वीजा लॉटरी सफलता दर में बदलाव में वृद्धि होने पर, सालाना जोखिम-समायोजित रिटर्न में 2.09 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी देखी गई.

ये फायदे उन फंड्स में विशेष रूप से स्पष्ट थे, जिन्होंने क्वांटिटेटिव हाई स्किल, हायली एजुकेटेड और अच्छी सैलरी पाने वाले विदेशी प्रोफेशनल्स को रखा था.

इनमें पोस्टग्रेजुएट डिग्री वाले और STEM फील्ड के कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने कंपनियों को इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी बनाने, मुनाफे वाले बाजार के अवसरों की पहचान करने और कामकाज बढ़ाने में मदद की.

वीजा कम होने से दिखा असरस्टडी में ये भी देखा गया कि 2004 के बाद जब 1.95 लाख वीजा कोटे को कम करके 65 हजार किया गया तो उसका असर क्या हुआ.

 वीजा कटौती के बाद, जिन हेज फंड्स ने H-1B वर्कर्स पर भरोसा किया था, उनके प्रदर्शन में कमजोरी देखी गई.

उन फंड्स के मुकाबले जो पहले इस वीजा प्रोग्राम पर निर्भर नहीं थे, उनके सालाना रिटर्न में लगभग 3 प्रतिशत अंक की गिरावट आई, जबकि उनके जोखिम-समायोजित रिटर्न में 5.46 प्रतिशत अंक की कमी आई.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

दिलजीत दोसांझ ,बेंगलुरु कॉन्सर्ट , खालिस्तान जिंदाबाददेश दुनिया

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने ईमेल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद', सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

H-1B वीजा पर लगी पाबंदी, तो फिर अमेरिकियों को भी नहीं मिलेगी जॉब! | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)