राष्ट्रीयब्रेकिंग

Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर से लिए 15 करोड़, वकील हिमांशु शेखर अरेस्ट

Mahadev Betting App: ईडी ने महादेव सट्टा ऐप केस में वकील हिमांशु शेखर को अरेस्ट किया है. हिमांशु शेखर ने दुबई में सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर केस रफा-दफा करने का भरोसा दिया था.

WhatsApp
जज,  हिमांशु शेखर ,Mahadev Betting App

ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को किया गिरफ्तार 

वकील हिमांशु शेखर पर आरोप है कि उसने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे.

ये पैसे सौरभ चंद्राकर के मामले को रफा-दफा करने के लिए दिए गए थे.

ईडी ने यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद की है.

सौरभ चंद्राकर से ईडी की पूछताछ के दौरान हिमांशु शेखर का नाम सामने आया था, जिसके बाद ईडी हिमांशु की तलाश कर रही थी.

जानकारी के अनुसार, हिमांशु विदेश भागने की कोशिश में था उससे पहले ईडी की टीम ने उसे पकड़ लिया है.

जानकारी के अनुसार, हिमाशु पर आरोप है कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से उसने जज और अधिकारियों को सेट करने का भरोसा देकर 15 करोड़ रुपए लिए थे,गिरफ्तारी के बाद हिमाशुं शेखर को सोमवार रात को ही रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ED की पूछताछ में सौरभ चंद्राकर ने खुलासा किया है कि अपना केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे.

ED के मुताबिक हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया और वहां सौरभ चंद्राकर से उसकी मुलाकात हुई थी.

एजेंसी इन मुलाकातों और कथित लेन-देन की जांच करना चाहती है.

20 नवंबर को हिमांशु शेखर दुबई जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था.

इस दौरान ईडी की टीम ने उसे एयरपोर्ट पर रोका था.

उसके बाद उसे आधिकारिक तौर पर 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया.

23 नवंबर को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी की एक टीम हिमांशु शेखर को लेकर रायपुर पहुंची. 

जिसके बाद उसे रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया.

अब ईडी की टीम हिमांशु शेखर से महादेव सट्टा ऐप के मामले में पूछताछ करेगी.

ईडी ने ली थी सौरभ की कस्टडीसौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ शुरू की थी.

19 नवंबर तक चली पूछताछ के दौरान सौरभ ने हिमांशु शेखर से जुड़े कई अहम खुलासे किए.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · रायपुर

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

देश की जनता , राजनाथ सिंह , कांग्रेस , राहुल गांधी राष्ट्रीय

‘देश की जनता कांग्रेस को कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी’:राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया.

तिहाड़ जेल से,आजम खान , सपा नेता राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल से बाहर आए आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं

रामपुर पुलिस ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक 20 साल पुराने मामले में नोटिस जारी की. हालांकि, मुकदमा दर्ज कराने वाले और तत्कालीन एसडीएम की मौत हो चुकी है.

rajasthanHC,IAS officer Shikhar Agrawal,, ACB probeराष्ट्रीय

IAS शिखर अग्रवाल के 64 विला खरीद मामले में ACB जांच पर रोक लगाने से राजस्थान HC का इनकार

राजस्थान हाई कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल की 64 विला खरीद मामले में ACB जांच पर अंतरिम रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी.

Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर से लिए 15 करोड़, वकील हिमांशु शेखर अरेस्ट | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)