दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर नहीं फांद सकेंगे रेलिंग, हादसों रोकने के लिए नया डिजाइन फाइनल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार करते समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए नए डिजाइन की रेलिंग लगाई जाएंगी.ये रेलिंग ऐसी होंगी जिन पर चढ़ना लगभग असंभव होगा.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर पैदल सड़क पार करने के दौरान होने वाले जानलेवा हादसों को रोकने के लिए लगाई जाएंगी नए डिजाइन की रेलिंग.
इससे रेलिंग पर चढ़ना बंद हो जाएगा.
यह रेलिंग लगने के बाद फुटओवर ब्रिज के जरिए ही सड़क पार करना संभव होगा. एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि नोएडा सेक्टर-62 के आसपास दो किमी के दायरे में डीएमई पर नए डिजाइन की रेलिंग लगाई जाए.
आने वाले दिनों में सभी स्थानों पर नए डिजाइन की रेलिंग लगाई जाएगी.
डीएमई पर इस तरह की रेलिंग लगाई जाएगी.
रेलिंग पर चढ़ना लगभग असंभव होगा कई बार लोग जल्दबाजी या जानकारी के अभाव में मौजूदा रेलिंग पर चढ़कर एक्सप्रेसवे पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसे होते हैं.
इसे देखते हुए नई रेलिंग को इस विशेष डिजाइन में तैयार किया जाएगा कि उस पर चढ़ना लगभग असंभव हो.
यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो आगे चलकर एक्सप्रेसवे के अन्य संवेदनशील हिस्सों में भी इसी तरह की रेलिंग लगाई जा सकती है.
इससे एक्सप्रेसवे पर हादसों पर रोक लगेगी.
जहां हुआ हादसा, वहां कराई बैरिकेडिंग सोमवार को बागू के पास हुए हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.
हादसे के बाद एहतियातन मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि फिलहाल कोई भी व्यक्ति पैदल सड़क पार करने का जोखिम न उठा सके.
इससे हादसों पर रोक लगेगी। इस स्थान पर एनएचएआई फुटओवर ब्रिज का निर्माण करा रहा है.
इन स्थानों पर सबसे ज्यादा रेलिंग फांदते हैं लोग
डीएमई पर हादसे रोकने के लिए अधिकांश स्थानों पर शहरी क्षेत्र में रेलिंग लगी हुई है.
इसके बावजूद नोएडा सेक्टर-62, छिजारसी, विजयनगर बाइपास, एबीईएस कॉलेज के पास लोग जान जोखिम में डाल सड़क पार करते हैं.
डीएमई पर नए डिजाइन की रेलिंग लगने के बाद सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों पर रोक लगेगी.
शुरुआत दो किमी में रेलिंग लगाकर की जाएगी, इसके बाद अन्य हिस्सों में भी नई रेलिंग लगाई जाएगी - वरुण कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक
डीएमई पर नए डिजाइन की रेलिंग लगने के बाद सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों पर रोक लगेगी.