उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

योगी सरकार में स्वच्छता के नए मॉडल: लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी को बड़ी उपलब्धि

10वें स्वच्छ सर्वेक्षण में यूपी के तीन शहरों ने दर्ज कराई उपलब्धि, लखनऊ देश में तीसरे स्थान पर बरकरार.लखनऊ ने स्वच्छता की मिसाल पेश की.

WhatsApp
Yogi government: Major achievement for Lucknow, Ghaziabad, and Varanasi

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश के तीन शहरों गाजियाबाद ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. जबकि वाराणसी स्वच्छ रिवर टाउन में देश में तीसरे नंबर पर है.

लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान बरकरार रखा है.

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया.

 इन उपलब्धियों को प्रदेश में स्वच्छता, बेहतर कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है. 

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लखनऊ ने देश में तीसरी रैंक बरकरार रखी

लखनऊ में पुराने डंपिंग स्थलों पर जमा 20 से 25 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर भूमि को दोबारा उपयोगी बनाने की पहल की गई है.

 जैविक कचरे से खाद और आरडीएफ से औद्योगिक ईंधन तैयार किए जा रहे हैं.

 नगर निगम में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के साथ वायु गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया है. 

वार्ड स्तर पर पेपर मिल कॉलोनी के वार्ड-70 ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है.

 नुक्कड़ नाटकों और सामुदायिक अभियानों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है.

गाजियाबाद बना यूपी का नंबर वन स्वच्छ शहर वहीं, गाजियाबाद ने कचरे को संसाधन में बदलने का मॉडल विकसित किया है. 

लोनी, डासना और निडोरी के प्लांटों की प्रसंस्करण क्षमता दोगुनी कर 3,650 टन प्रतिदिन की गई है. 

नगर निगम ने 15.5 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया है. 

17 मियावाकी फॉरेस्ट में 3.43 लाख पौधे लगाए गए हैं. 

प्लास्टिक से पाइप, बेंच और वर्टिकल गार्डन तैयार किए जा रहे हैं. 

महिला स्वयं सहायता समूह गोबर से रूफटॉप कूलिंग पेंट बना रहे हैं.

 इस नवाचार को ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज-2025 में एक मिलियन डॉलर का अनुदान भी मिला है.

वाराणसी ने गंगा और घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की है. 

शहर के सभी वार्डों में चार डिब्बों के माध्यम से घरों से अलग-अलग श्रेणियों में कचरा एकत्र किया जा रहा है. 

घाटों की सफाई तीन शिफ्टों में कराई जाती है. 

पूजा सामग्री को गंगा में जाने से रोकने के लिए ट्विन बिन और अपर्ण कलश लगाए गए हैं. 

नदी में तैरते कचरे को हटाने के लिए ट्रैश स्किमर और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की निगरानी के लिए अधिकारियों को फील्ड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई है.

 एके शर्मा ने यूपी के शहरों की उपलब्धियों को बताया सामूहिक प्रयासों का परिणाम

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश के शहरों की शानदार उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए

इसे प्रदेश के बदलते नगरीय स्वरूप, बेहतर प्रबंधन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है.

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से पश्चिमांचल तक उत्तर प्रदेश के नगर स्वच्छता, सुंदरता और सुव्यवस्थित नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहे हैं.

 स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है.

 मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह सम्मान सफाई मित्रों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अथक परिश्रम का परिणाम है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन से नगरीय विकास के प्रयासों को नई गति मिली है. इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, सचिव-निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

high court, ban private practice, government doctorsउत्तर प्रदेश

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर हाई कोर्ट ने दिए रोक लगाने के निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य को सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया.

Dhirendra Shastri controversy, akhilesh yadav,Pankaj choudharyउत्तर प्रदेश

Dhirendra shastri controversy: 'टेढ़े कृष्ण' विवाद पर BJP ने अखिलेश को घेरा

Dhirendra Shastri controversy: धीरेंद्र शास्त्री के राम और कृष्ण की तुलना पर हमलावर बने अखिलेश यादव को बीजेपी के पंकज चौधरी ने दिया जवाब

CEC,MP Mahua Moitraउत्तर प्रदेश

महुआ मोइत्रा की CEC पर भड़काऊ टिप्पणी: 'CEC ज्ञानेश कुमार, पहली फ्लाइट पकड़ें और..'

MP Mahua-Moitra ने CEC ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी, बोलीं वे बचने वाले नहीं हैं और उन्हें जेल जाना ही होगा…

योगी सरकार में स्वच्छता के नए मॉडल: लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी को बड़ी उपलब्धि | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)