Parliament Special Session: केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर विपक्ष बुरी तरह भड़क गया है.कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.
विपक्ष ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की.
उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम का मकसद परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाना है, जो अप्रैल में गिर गया था.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी सरकार पर '105 दिनों के ऑपरेशन लोटस' के बाद दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
वहीं, कार्ति चिदंबरम ने एनसीपी (शरद पवार) और डीएमके के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। परिसीमन के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश: जॉन ब्रिटासCPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने परिसीमन को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक चालें चलने का आरोप लगाया है.
ब्रिटास ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन की प्रक्रिया को लागू करने के लिए राजनीतिक विलय और दलबदल के जरिए संसद में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने 'X' पर लिखा, ''मोदी सरकार के तथाकथित विलय, अधिग्रहण और जोड़-तोड़ के पीछे एक ही खतरनाक मकसद लगता है, महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन को लागू करने के लिए बहुमत तैयार करना.
इस सत्र का असली खर्च बहुत भारी-भरकम होगा''लग रहा है DMK-NCP का समर्थन प्राप्त हो गया: कार्ति चिदंबरमइस बीच, कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने ऐसा संकेत दिया कि भाजपा ने प्रस्तावित कानून के लिए DMK और NCP (शरदचंद्र पवार) का समर्थन हासिल कर लिया है.
उन्होंने X पर भाजपा, DMK और NCP-SP के आधिकारिक अकाउंट्स को टैग करते हुए लिखा, "लगता है भाजपा सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं!'
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस घोषणा को सरकार की उस पिछली कोशिश से जोड़ा, जिसमें वह परिसीमन से जुड़े कानून को पारित कराने में विफल रही थी, क्योंकि अप्रैल में उसे जरूरी बहुमत नहीं मिल पाया था.
उन्होंने लिखा कि 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती की शाम को, मोदी सरकार ने परिसीमन विधेयक सार्वजनिक किए, जिनका 17 अप्रैल 2026 की रात को वही हश्र हुआ, जिसके वे हकदार थे.
अब संविधान दिवस पर, 'ऑपरेशन लोटस' के 105 दिन बाद, मोदी सरकार ने एक विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है.
उम्मीद यह है कि इसके जरिए उन्हें संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा, भले ही वह बहुमत पूरी तरह से दागदार क्यों न हो.
क्या संविधान का इससे बड़ा अपमान या उस पर इससे बड़ा हमला हो सकता है? उन्होंने लिखा कि लड़ाई शुरू हो चुकी है.
मनीष तिवारी ने बताया-संसद का मजाकचंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नियमित शीतकालीन सत्र के बजाय विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर सवाल उठाया.
उन्होंने रिजिजू को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा यह मांग संसद जैसी संस्था का मजाक उड़ाती है.
अब शीतकालीन सत्र बुलाने का समय है.
विशेष सत्र का प्रावधान तो तब के लिए होता है जब संसद के सत्र नहीं चल रहे हों.
यह नियमित शीतकालीन सत्र का विकल्प नहीं बन सकता और न ही इसे ऐसा बनना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि क्यों न बस एक नियमित शीतकालीन सत्र बुला लिया जाए, जिसमें सरकार चाहे तो हारे हुए कानूनों को फिर से पेश कर सकती है?
प्रस्तावित बैठक मानसून सत्र का ही विस्तार होगी, जिसे 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था.