सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस जारी
शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर के मामले में मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया .
कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बाद मुंबई पुलिस ने सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.
आपको बता दें कि यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में की गई है.
सौरव दास को इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया गया और उन्होंने इसे लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी.
महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर लगाई गई पाबंदीगुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस अमित महाजन के समक्ष केंद्र सरकार ने पुष्टि की कि दास पर यात्रा पाबंदी महाराष्ट्र पुलिस के विशेष अनुरोध पर लगाई गई थी.
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच में सौरव दास की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, आवासीय पते और माता-पिता के विवरण में विसंगतियां मिली हैं, जिनका प्रभाव उनकी नागरिकता की स्थिति पर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यवाही में LOC की प्रति सीधे तौर पर पेश नहीं की जा सकती और इसे चुनौती देने के लिए अलग कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है.
मामले में क्या बोले सीजेपी नेता के वकील
वहीं सुनवाई के दौरान सीजेपी सौरव दास के वकील अखिल सिबल ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया.
उन्होंने दलील दी कि यात्रा से पहले बिना पूर्व सूचना या औपचारिक आदेश दिए उन्हें रोका गया, वैध पासपोर्ट व वीजा होने के बावजूद यात्रा से वंचित किया गया और 'शो-कॉज नोटिस' का जवाब देने के लिए भी कोई समय नहीं दिया गया.