samay-raina कॉमेडियन कई विवादों में फंस चुके हैं वो कानूनी पचड़े में भी फंसे हैं
लेकिन फिर से शुरुआत करके Samay Raina कॉमेडियन हर किसी को मुंहतोड़ जवाब दिया
2025 में अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर एक विवाद में फंस गए थे, जिसके कारण उन्हें अपने यूट्यूब चैनल से इसके सभी एपिसोड हटाने पड़े। 2026 में, उन्होंने 'स्टिल अलाइव' के साथ अपनी जबरदस्त वापसी की और बाद में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन लॉन्च किया। अब, वे दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूब क्रिएटर बन गए हैं जिनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या दस लाख (एक मिलियन) को पार कर गई है।
गूगल इंडिया ब्लॉग की हालिया पोस्ट में, यूट्यूब टीम का बयान है, 'ग्रैंडमास्टर्स के साथ बातचीत करने से लेकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) जैसा शानदार शो बनाने तक, समय (Samay) ने अपने यूट्यूब चैनल को लाखों लोगों के लिए एक बेहतरीन वर्चुअल हैंगआउट बना दिया है। 'समय रैना ने रचा इतिहासइसमें आगे कहा गया, 'समय के 10 लाख (1 मिलियन) चैनल मेंबर होने का यह आंकड़ा, भारत में इस समय चल रहे एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है.
दर्शक अब केवल दूर से देखने वाले नहीं रह गए हैं.
वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को बहुत ही निजी और सार्थक तरीकों से सपोर्ट कर रहे हैं.
सिर्फ जून 2026 में, भारत में 12 लाख से ज़्यादा फैंस ने यूट्यूब पर कम से कम एक चैनल मेंबरशिप खरीदी, जिससे भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में साल-दर-साल 25% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई.
'समय रैना के सब्सक्राइबर्स फिलहाल यूट्यूब पर समय के 1.24 करोड़ (12.4 मिलियन) सब्सक्राइबर्स हैं.
समय रैना के Still Alive ने रचा इतिहास,
बना YouTube पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल
समय रैना ने दुख में क्या कहा!'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के फिनाले एपिसोड में समय ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा.
दो साल पहले जब विवाद हुआ था, तो सब कुछ बिगड़ गया था। जब हम कनाडा में थे, तब मैं डिप्रेशन में था.
मैं चैटजीपीटी से पूछता था, 'तुम्हें क्या लगता है, समय रैना अपना शो वापस कब ला पाएगा?' चैटजीपीटी जवाब देता था, 'अभी कुछ पक्का नहीं है. ' फिर मैं लिखता था, 'प्लीज हां कह दो. '
मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि शो इस तरह से वापस आएगा.
'रणवीर अल्लाहबादिया के कारण बवालसमय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट्स' से जुड़ा विवाद फरवरी 2025 में तब शुरू हुआ जब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक एपिसोड के दौरान माता-पिता और सगे संबंधियों के बीच यौन संबंध को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया.
उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया, और कई लोगों ने कॉमेडी के नाम पर हर सीमा पार करने के लिए पैनल की आलोचना की.
रणवीर अल्लाहबादिया और को लेकर विवादइस घटना के चलते रणवीर, समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गईं.
क्लिप वायरल होने के बाद विरोध और तेज हो गया, जिसके चलते रणवीर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी.
समय ने भी माफी मांगी और बताया कि उसने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटा दिए हैं.
2026 में, समय ने अपना कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) रिलीज किया, जिसमें उन्होंने बताया कि विवाद छिड़ने के दौरान उनके साथ क्या हुआ था.
इसी स्पेशल के दौरान उन्होंने शो के दूसरे सीजन की भी घोषणा की, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया.
समय रैना के शो में आए मशहूर सितारे का
नया सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर रिलीज किया गया.
इसकी शुरुआत आलिया भट्ट के गेस्ट के तौर पर आने से हुई, जिसके बाद वरुण धवन, हुमा कुरैशी, करण औजला और अन्य लोग पैनलिस्ट के रूप में नजर आए.