उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

Saryu Kamala Express का शुभारंभ,सीएम योगी होंगे शामिल

Saryu Kamala Express: मुख्यमंत्री योगी की अयोध्या में मौजूदगी में सोमवार को पहली बार यह ट्रेन उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना होगी, जिसमें सीमित लोगों को ही यात्रा कराई जाएगी.

WhatsApp
सीएम योगी आदित्यनाथ , अयोध्या दौरा, अयोध्या ,सरयू कमला एक्सप्रेस

रामनगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुर को जाने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा सोमवार को 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

सरयू कमला एक्सप्रेस की नियमित सेवा 28 नवंबर 2026 से शुरू होगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह नई दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या में मौजूदगी में सोमवार को पहली बार यह ट्रेन उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना होगी, जिसमें सीमित लोगों को ही यात्रा कराई जाएगी.

निर्धारित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सोमवार को शाम पांच बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी.

जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार को दोपहर एक बजकर दस मिनट पर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 11.15 पर राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे.इसके बाद हनुमानगढ़ी व राम लला का दर्शन पूजन करेंगे.

उनका 11.45 पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचने का कार्यक्रम है. 

यहां अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा.

ट्रेन के शुभारंभ समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे और दिल्ली से पीएम नरेन्द्र मोदी और काठमांडू से नेपाल के प्रधानमंत्री वर्चुअली इस ट्रेन को फ्लैग ऑफ करेंगे.

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (नेपाल) के चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को 23 नवंबर को दिल्ली के हैदराबाद हाउस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह संयुक्त रूप हरी झंडी दिखाएंगे.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा भव्य समारोह.

इसको लेकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्री सुविधा केंद्र के पास भव्य मंच बनाया जा रहा है.

इस पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जिस पर दिल्ली में हो रहे समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिहसो, मधुबनी, जयनगर और जनकपुर होगा.

अयोध्या से जनकपुर की दूरी 604 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन लगभग 18 घंटे में तय करेगी.

इस ट्रेन में भारत एवं नेपाल के नागरिकों को ही यात्रा का अवसर मिलेगा.

उद्घाटन अवसर पर सुबह 11 बजे से अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा.

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण के सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं.

 इसे लेकर रामनगरी में यातायात डायवर्जन भी रहेगा.

अयोध्याधाम क्षेत्र में सोमवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा.

डायवर्जन विद्याकुंड चौराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

वाहन आसिफबाग चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.

कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन विद्याकुंड चौराहा से लंगड़वीर-टेढ़ी बाजार फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे.

जैन मंदिर तिराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

वाहन रामघाट चौराहे से अपने गंतव्य पर जाएगा.

इबकाल अंसारी आवास तिराहा से अवध आगमन मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे.

श्रीराम अस्पताल तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे.


इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · अयोध्या

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

यूपी, आराधना मिश्रा ,कांग्रेसउत्तर प्रदेश

यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे: आराधना मिश्रा मोना

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का शुक्रवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय सीतापुर बाईपास पर पार्टी पदाधिकारियों

Saryu Kamala Express का शुभारंभ,सीएम योगी होंगे शामिल | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)