उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

T20 इंटरनेशनल :भारत- न्यूजीलैंड के बीच पहले मुकाबले में भारत की जीत

सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए केवल 33 गेंदों का सामना किया, देखते ही देखते 203.03 की स्ट्राइक रेट से 67 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. बेहतरीन पारी के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

WhatsApp
 T20 International, India, New Zealand

भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हेगले ओवल में खेला गया. 

जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी.

 विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

 मुकाबले के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा.

संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिया.

 विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई.

 सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए केवल 33 गेंदों का सामना किया.

देखते ही देखते 203.03 की स्ट्राइक रेट से 67 रन कूट डाले.

इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

बेहतरीन पारी के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

संजू सैमसन के बाद किसी पारी की सबसे ज्यादा सराहना होनी चाहिए तो वह पारी नमन धीर की रही. एक समय मुकाबला भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था. 

मगर धीर ने हिम्मत नहीं छोड़ी और अंत तक मैदान में लड़ते रहे. 

जिसका परिणाम यह रहा कि हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. 

मैच के दौरान धीर ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 गेंदों का सामना किया. 

इस बीच वह 280.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रन बनाने में कामयाब रहे.

कैप्टन श्रेयस अय्यर के पारी की भी जितनी सराहनी की जाए, उतनी कम है. सैमसन जब आउट हो गए तब अय्यर ने ही जीत की लय बनाए रखी.

 टीम के लिए भारतीय कप्तान ने पहले टी20 मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों का सामना किया. 

इस बीच वह 150.00 की स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाने में कामयाब रहे.

  • पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा जरूर पहले टी20 मुकाबले में केवल 29 रन ही बना पाए. मगर उन्होंने यह पारी केवल 12 गेंदों में ही खेली.

उन्होंने सबसे अहम सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. 

जिससे भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरूआत करने में कामयाब रही.

अक्षर पटेल ने एक बार फिर से गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया.

 टीम के लिए पहले उन्होंने गेंदबाजी के दौरान एक सफलता प्राप्त की. उसके बाद जब बल्लेबाजी की पारी आई तो 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. 

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

 Shiva Sharma death case, model Shraddha Dubey उत्तर प्रदेश

शिवा शर्मा मौत मामला: आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ नागपुर के एक फ्लैट से उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके कार ड्राइवर तनवीर (उर्फ दानिश) को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग लगातार बुर्का पहनकर और अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे.

 पर्वतपुर रेगुलेटर का फाटक खुला रह गया दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बादउत्तर प्रदेश

पर्वतपुर रेगुलेटर का फाटक खुला रह गया दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरयू नदी के उफान के बीच प्रशासनिक लापरवाही के कारण खुला रह गया फाटक बंद करने में चार दिन लग गए, जिससे बांसडीह तहसील के दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई.

 aradhana-mishra, MLA congressउत्तर प्रदेश

आराधना मिश्रा को कांग्रेस ने सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है. उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.

T20 इंटरनेशनल :भारत- न्यूजीलैंड के बीच पहले मुकाबले में भारत की जीत | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)