सामाजिक ताना-बाना राजनीतिक विचारधारा से अलग होता है, दुनियादारी सामाजिक सद्भाव से चलती है:शाहनवाज हुसैन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का हरियाणा से पुराना पारिवारिक नाता है.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का हरियाणा से पुराना पारिवारिक नाता है.

सोनीपत में शाहनवाज हुसैन की ससुराल है तो बड़े बेटे की शादी में हुई है गुरुग्राम
दूसरे बेटे अरबाज हुसैन का निकाह कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ है.
समधी अकरम खान के परिवार की खुशी में शामिल होने पहुंचे शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन ने हरियाणा से अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी ससुराल सोनीपत में है.
हरियाणा के लोग बहुत अच्छे हैं.
बड़े बेटे की शादी गुरुग्राम में हुई है, जबकि दूसरे बेटे की शादी चौधरी अकरम खान के परिवार में हुई है.
कांग्रेस विधायक के पारिवारिक समारोह में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के साथ कांग्रेस की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई भी पहुंचे.
पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रदीप चौधरी और शमशेर सिंह गोगी भी समारोह में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी, इनेलो के प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह भगवानगढ़, कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग आदि भी पहुंचे.
मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली