राष्ट्रीयब्रेकिंग

CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन

पार्टी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में दीपके को विमान के अंदर मौजूद पुलिस अधिकारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “हम यहां गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए.”पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीजेपी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे करीब 3000 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है. एसआईआर में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया.

WhatsApp
 CJP

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन 

  • दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.महाराष्ट्र के हिंगोली में उननकी दादी का निधन हो गया है. दीपके की दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं.

 उन्होंने हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली.

दिल्ली में अभिजीत दीपके के आंदोलन और घटनाक्रम को लेकर परिवार पहले से ही चिंता में था, वहीं अब दादी के निधन से परिवार में गहरा सदमा पहुंचा है.

अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.
CJP ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई से आए उसके नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के उतरते ही विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया. 

तीनों मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.

पार्टी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में दीपके को विमान के अंदर मौजूद पुलिस अधिकारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 

“हम यहां गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए.”

बता दें कि अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था. 

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह मुंबई से आज सुबह ही दिल्ली पहुंचा था. लेकिन फ्लाइट के भीतर ही दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया.

दीपके के साथ ही सौरव दास, आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया.

 पुलिस ने पहले उनको समझाने की कोशिश की,

 लेकिन जब वे लोग बात नहीं माने तब उनको हिरासत में ले लिया गया.

CJP के अनुसार, हिरासत में लेने से पहले पुलिसकर्मियों ने नेताओं को बताया कि उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है.

दीपके ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे अपराधी हों.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीजेपी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे करीब 3000 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है.

DELHI pro

एसआईआर में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. इनमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी नेता गोपाल राय और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कथित चुनावी अनियमितताओं की जवाबदेही तय की जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत · संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

CJIराष्ट्रीय

CJI सूर्यकांत के दखल पर छूटे वकील

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन चल रहा है. सुबह से ही दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है. दिल्ली पुलिस ने कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया. इसके बाद मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने दखल दी.

 Volkswagen, Porscheराष्ट्रीय

जानी-मानी किस कार कंपनी ने लिया 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी का फैसला?

फॉक्सवैगन (Volkswagen) एक मशहूर जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसका मुख्यालय वॉल्फ़्सबुर्ग, जर्मनी में स्थित है भारत में वोक्सवैगन मुख्य रूप से अपनी सुरक्षित, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव वाली कारों के लिए जानी जाती है

 Nana Patekarराष्ट्रीय

श्रद्धांजलि :आ गये मेरी मौत का तमाशा देखने:नाना पाटेकर

नाना पाटेकर के जीवन में रंगमंच का भी बहुत बड़ा महत्व था। उस समय रंगमंच से न तो बड़ी कमाई होती थी और न ही वह आज की तरह लोकप्रियता देने वाला माध्यम था.

CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)