दिल्ली में CJP का प्रदर्शन चल रहा है. सुबह से ही दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है.
दिल्ली पुलिस ने कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया. इसके बाद मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने दखल दी.
CJI सूर्यकांत के दखल पर छूटे वकील, प्रशासन को किया फोन; बार एसोसिएशन ने की थी मांग
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई के लिए CJI सूर्यकांत ने अधिकारियों से बात की.
SCBA और SCAORA की अपील के बाद पुलिस ने वकीलों को छोड़ना शुरू किया और कई को सुप्रीम कोर्ट वापस भेज दिया गया. दिल्ली में CJP का प्रदर्शन चल रहा है. सुबह से ही दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है.
दिल्ली पुलिस ने कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया. इसके बाद मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने दखल दी.
उन्होंने वकीलों की हिरासत पर अधिकारियों से बात की और वकीलों को रिहा करने के लिए कहा. सीजेआई की दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने वकीलों को रिहा कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के अध्यक्ष ने बताया कि सीजेआई सूर्यकांत ने अधिकारियों से बात की है. अब वकीलों को रिहा किया जा रहा है. कई वकीलों को पहले ही रिहा कर दिया गया है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट वापस भेज दिया गया है, बाकी को रिहा किया जा रहा है.
SCBA और SCAORA दोनों ने आज CJI को लिखकर दखल देने की मांग की थी.