CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने दीपावली के पावन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा:
"सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है.
कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है. प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो. जय जय सियाराम."
'माफी मांगकर ही आएं अयोध्या', अखिलेश के राम मंदिर दौरे से पहले बोले CM योगी मायावती ने सर्वसमाज की खुशहाली की कामना की
बसपा प्रमुख मायावती ने भी दीपावली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में सभी वर्गों और समाज के लोगों के जीवन में खुशहाली आने की कामना की.
मायावती ने लिखा, "रौशनियों का त्योहार दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सर्वसमाज/सर्वजन का जीवन सुख, शान्ति व सम्पन्नता से रौशन हो, यही शुभकामनायें."