लाइफ स्टाइलब्रेकिंग

हर घर में जलें खुशियों-समृद्धि के दीप: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

WhatsApp
Rahul gandhi, congress

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दीपावली के अवसर पर  देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

इस पावन पर्व पर सभी नेताओं ने देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की.

rahul on diwali

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें.

यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए.

X पर @RahulGandhi की पोस्ट देखें

खरगे ने की समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना 

 मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ओर से और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

 उन्होंने कहा, "दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे.

X पर @kharge की पोस्ट देखें

हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो. खरगे ने समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की.

खरगे ने कहा कि अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे. हर मन में आशा का दीप जले और हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो.


विज्ञापन के लिए संपर्क करें @9129788282

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · नई दिल्ली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

हर घर में जलें खुशियों-समृद्धि के दीप: राहुल गांधी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)