उत्तर प्रदेश

शिक्षा विभाग का कारनामा, दिवंगत और रिटायर्ड अध्यापक डायट की ट्रेनिंग लिस्ट में

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं क्योंकि मृतक और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम भी प्रशिक्षण सूची में शामिल, इस लापरवाही से विभाग प्रशिक्षण प्रक्रिया पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है.

WhatsApp
UP,education department

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में.

 शिक्षकों की छोटी-छोटी गलतियों पर जवाब तलब करने वाला विभाग अपने ही अभिलेखों को दुरुस्त रखने में लापरवाही बरत रहा है.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांसी की ओर से जारी प्रशिक्षण सूची में मृतक और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल होने सेसे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

ऐसे शिक्षकों को भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं या वर्षों पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

डायट बांसी की ओर से 30 अक्टूबर को जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विकास खंडों के 741 शिक्षकों को समर्थ हस्तपुस्तिका आधारित प्रशिक्षण दिया जाना है.

17 नवंबर से दो दिसंबर तक 11 चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में जिले के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रतिभाग करना है.

डुमरियागंज ब्लॉक की सूची में सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. तजमुल्लाह और सेवाकाल में दिवंगत हुए स्व. अंबिका प्रसाद का नाम भी दर्ज है.

basi2

सेवानिवृत्त हो चुके मोहम्मद शमी, नफीस हैदर रिज्वी, मस्तराम चौधरी, इकबाल अहमद और कमल मोहिनी को भी प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है.

सूची सामने आने के बाद विभागीय अभिलेखों के अद्यतन होने पर सवाल उठ रहे हैं.

 इससे प्रशिक्षण की तैयारी और पात्र शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

प्रभारी डायट प्राचार्य फरकान अहमद ने बताया कि बीएसए कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार: अनिल राजभरउत्तर प्रदेश

2027 में फिर बनेगी NDA सरकार,ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन भाजपा के चुनावी अभियान पर बेअसर: अनिल राजभर

अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को भाजपा के चुनावी अभियान पर बेअसर बताया,तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी

 Minister of State Danish Azad Ansariउत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के गांव की सड़क बदहाल, दावे हवा-हवाई

Minister of State Danish Azad Ansari’s: सुखपुरा से अपायल गांव का संपर्क मार्ग बेहद खराब हालत में हैं, जिससे आवागमन मुश्किल है. यह हालत हैं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के गांव

Yogi government: Major achievement for Lucknow, Ghaziabad, and Varanasiउत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छता के नए मॉडल: लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी की बड़ी उपलब्धि

10वें स्वच्छ सर्वेक्षण में यूपी के तीन शहरों ने दर्ज कराई उपलब्धि, लखनऊ देश में तीसरे स्थान पर बरकरार.लखनऊ ने स्वच्छता की मिसाल पेश की.

शिक्षा विभाग का कारनामा, दिवंगत और रिटायर्ड अध्यापकों को डायट की ट्रेनिंग लिस्ट में | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)