तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है:अनिल राजभर
उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर कहा कि इससे भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को भाजपा के चुनावी अभियान पर बेअसर बताया,तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी

उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर कहा कि इससे भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा उपाध्यक्ष पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना आचरण सुधारने की जरूरत है.
अखिलेश हमेशा दूसरों को अपमानित करते हैं.
अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
जनता का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी को किसी गठबंधन से चुनौती नहीं मिलने वाली.
उनकी पार्टी में इस वक्त भयानक असंतोष है.
यही वजह है कि सपा के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं. सपा को पहले अपनी पार्टी को संभालने पर ध्यान देना चाहिए.
'सपा राज में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ'
अनिल राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब सपा के गुंडे दलितों की जमीनों पर कब्जा करते थे.
दलित महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं.
अखिलेश यादव खुद अपने मंत्री आजम खान से अंबेडकर जी को भूमाफिया कहलवाते थे.
सपा मुखिया को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के शासनकाल और नेताओं के बयानों पर भी विचार करना चाहिए.
अखिलेश यादव ने पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और दलित समाज के लोगों को कई बार अपमानित किया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों के लिए काम किया है.
मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ