उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

रायबरेली में केमिकल मिलाकर बना रहे थे पनीर,नकली पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश

रायबरेली के अघौरा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक नकली पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश किया.

WhatsApp
 नकली पनीर, रायबरेली

केमिकल का इस्तेमाल कर बना बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद 

इस केमिकल का प्रयोग कपड़ों में सफेदी लाने में होता है.

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसका राजफाश हुआ है. टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद कर नष्ट कराया.
Paneer

अघौरा गांव में तैयार नकली पनीर की सप्लाई रायबरेली के अलावा गैर जनपदों में भी की जाती थी.

 FSSAI और संबंधित टीम ने छापेमारी कर इस अवैध उत्पादन का खुलासा किया है. मेरठ में भी पहले केमिकल और रिफाइंड तेल से नकली पनीर बनाने के मामलों पर कार्रवाई हो चुकी है.

अघौरा निवासी एक व्यक्ति पर कथित रूप से इस फैक्ट्री का संचालन करने का आरोप है. 

सोमवार की रात सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की.

जांच के दौरान पनीर बनाने में कपड़ों को सफेद करने वाले टीनोपाल सहित अन्य केमिकल के इस्तेमाल की बात सामने आई.

टीम ने मौके पर तैयार बड़ी मात्रा में पनीर को नष्ट कराया और आवश्यक नमूने भी एकत्र किए.

सहायक आयुक्त ने बताया कि अघौरा में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी.

जिसको लेकर कार्रवाई की गई है.

प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल का कहना है कि लखनऊ से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आई थी.टीम नमूने अपने साथ ले गई है.

विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · रायबरेली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बीजेपी विधायक ,सुशील सिंह, MLA उत्तर प्रदेश

BJP MLA Accident: सुशील सिंह के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

BJP MLA Accident: सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.इस हादसे में विधायक की खुद की गाड़ी पलट गई.

सीएम योगी आदित्यनाथ , अयोध्या दौरा, अयोध्या ,सरयू कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश

Saryu Kamala Express का शुभारंभ,सीएम योगी होंगे शामिल

Saryu Kamala Express: मुख्यमंत्री योगी की अयोध्या में मौजूदगी में सोमवार को पहली बार यह ट्रेन उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना होगी, जिसमें सीमित लोगों को ही यात्रा कराई जाएगी.

रायबरेली में केमिकल मिलाकर बना रहे थे पनीर,नकली पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)