उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

BJP MLA Accident: सुशील सिंह के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

BJP MLA Accident: सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.इस हादसे में विधायक की खुद की गाड़ी पलट गई.

WhatsApp
बीजेपी विधायक ,सुशील सिंह, MLA

BJP MLA Accident: एमएलए के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

चंदौली के सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियों को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सोमवार को टक्कर मार दी.

बताया जा रहा कि एमएलए के काफिले में एक सफेद स्कॉर्पियो घुसी और उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी.

इस घटना में विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.

वहीं, विधायक की खुद की गाड़ी भी इस एक्सीडेंट में पलट गई.

हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

एक्सीडेंट में विधायक की गाड़ी पलटी. बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने बताया कि उनके पीछे करीब 15 गाड़ियों का काफिला था.

उनके आगे भी करीब 5 गाड़ियां चल रही थीं.

उनके पीछे चल रही एक गाड़ी का जोरदार एक्सीडेंट हो गया. उन्होंने बताया कि इस एक्सीडेंट में उनकी अपनी गाड़ी पलट गई.

विधायक ने आगे बताया कि जिस गाड़ी की वजह से यह हादसा हुआ, उसने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और मेरे आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी.

सुशील सिंह ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार ने खुद को स्थानीय निवासी बताया.

वे किसी नशे की हालत में नहीं लग रहे थे.

विधायक ने बताया कि जिस तरह से स्कॉर्पियो सवार ने चार गाड़ियों को टक्कर मारी और जबरन आगे निकलने को कोशिश की, वह काफी संदिग्ध लगता है.

उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा हूं.

सुशील सिंह बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे हैं.

वह चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं.

उन्होंने सबसे पहले 2002 में बीएसपी के टिकट पर धानापुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था.

 इस चुनाव में सपा के प्रभु नारायण सिंह ने उन्हें 26 वोटों से हरा दिया था.

साल 2007 के चुनाव में वह दोबारा बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े और इस चुनाव में जीत हासिल की.

2022 के चुनाव में मनोज सिंह डब्लू को हराया

सुशील सिंह साल 2012 के चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे और एक बार फिर सपा के प्रभु नारायण सिंह को हरा दिया.

उन्होंने 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर सैयदराजा सीट से चुनाव लड़ा और बीएसपी के विनीत सिंह को हराते हुए जीत की हैटट्रिक लगा दी.

साल 2022 के चुनाव में बीजेपी से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने सपा के मनोज सिंह डब्लू को चुनाव हराया और लगातार चौथी बार विधायक बने.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · चंदौली

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ , अयोध्या दौरा, अयोध्या ,सरयू कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश

Saryu Kamala Express का शुभारंभ,सीएम योगी होंगे शामिल

Saryu Kamala Express: मुख्यमंत्री योगी की अयोध्या में मौजूदगी में सोमवार को पहली बार यह ट्रेन उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना होगी, जिसमें सीमित लोगों को ही यात्रा कराई जाएगी.

BJP MLA Accident: सुशील सिंह के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)