आईपीएस आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे उनके पैतृक गांव अलीगढ़ के फुसावली में खुशी का माहौल है.
आईपीएस आलोक सिंह यूपीपीएससी (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) की कमान संभालेंगे.
चेयरमैन बनने से थाना बरला के गांव फुसावली समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.ग्रामीणों ने मिठाई बांटी.
एमबीए के बाद बने थे क्लर्क आईपीएस आलोक सिंह के पिता एसपीओ (कोड इंस्पेक्टर) से सेवानिवृत्त हुए हैं.
आलोक सिंह का जन्म इटावा में 1967 में हुआ था. पिता यहीं नौकरी करते थे. दो भाई हैं.
छोटे भाई अलीगढ़ में योगेंद्र सिंह सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। चार बहनें हैं। बड़ी बहन रागनी एक डिग्री कालेज में प्रवक्ता हैं.
इनकी शादी हाथरस में डॉक्टर एसपी सिंह के साथ हुई है। दूसरे नंबर की बहन नीरजा हैं। हाल फिलहाल वह लखनऊ से जिला जज से रिटायर्ड हुई हैं।
इनके पति भी जज हैं। 6 भाई बहनों में आलोक सिंह दूसरे नंबर के हैं। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई आगरा के सेंट जॉन्स स्कूल से की.
फिर उसके बाद राजा बलवंत सिंह आगरा से ही इकोनोमिक्स से एमए किया.जयपुर के एक विश्वविद्यालय से एमबीए किया.
1992 में स्टेट बैंक मैं क्लर्क की नौकरी लग गई.
बहन ने मारा ताना, बन गई आईपीएस बड़ी बहन नीरजा सिंह उस समय जज थी.
दीपावली के त्योहार पर बहन-भाइयों समेत पूरा परिवार मौजूद था.
तभी बहन ने उन्हें ताना मारा कि क्या बैंक की नौकरी करता है? बनना है तो आईपीएस बनो.
उसी दिन से मन में ठान लिया कि अब आईपीएस ही बनना है.
बैंक की नौकरी छोड़कर दिल्ली सरोज नगर यूपीएससी की तैयारी में जुट गये और 1995 में पहले ही प्रयास में आईपीएस बन गये.
गोरखपुर, सुल्तानपुर में एसएसपी रह चुके हैं. नोएडा पुलिस कमिश्नर भी रहे। इसके बाद कानपुर एडीजी रहे.
फिलहाल पीएसी में महानिदेशक थे. पत्नी आकांक्षा आईआरएस हैं. मगर नौकरी नहीं की.
वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भतीजी लगती हैं. पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, बांटी मिठाई छोटे भाई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
गांव में लोगों ने मिठाई भी बांटी. बताया कि आलोक सिंह चार दिन पूर्व अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे.गांव में अक्सर आते रहते हैं.