श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज
कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे.
शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे.
स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद तोड़ने के लिए कारसेवा का आह्वान किया है.

कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे.
शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे.
इस मस्जिद का निर्माण 1670 ईस्वी में मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में करवाया गया था.
यह स्थल कटरा केशव देव की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व और धार्मिक अधिकारों को लेकर लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद का केंद्र है.
याचिकाकर्ताओं का मानना है कि यह मस्जिद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर बने प्राचीन केशवदेव मंदिर को ध्वस्त कर उसके चबूतरे पर बनाई गई थी. वे 1968 के समझौते को अमान्य बताते हुए पूरी भूमि मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मांग कर रहे हैं.
शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का कहना है कि मस्जिद 13.37 एकड़ की मंदिर भूमि से बाहर है और इसका निर्माण वैध रूप से हुआ था.
वे पूजा स्थल अधिनियम (Places of Worship Act), 1991 और 1968 के समझौते का हवाला देते हुए मस्जिद की यथास्थिति बनाए रखने का पक्ष रखते हैं.
डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी है, इसके लिए रेकी कर ली गई है.
गोवर्धन चौराहा स्थित एक मैरिज होम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने कहा कि हमने पहले ही छह दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की थी.
अब लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए भ्रमण कर समर्थन मांगा जा
हम अयोध्या भी लोगों से समर्थन मांगने गए थे.बड़ी संख्या में साधु-संत भी इस कारसेवा में जुटेंगे.
हरिद्वार, दिल्ली के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी साधु-संतों से इसके लिए संपर्क किया गया है.
उन्होंने कहा कि करीब चालीस हजार पूरे देश से कारसेवा के लिए आएंगे.
हमने यह रेकी पहले ही कर ली है कि कहां से कारसेवा के लिए गुंबद पर चढ़ना है, किस मार्ग से पहुंचना है.
अलग-अलग मार्गों से कार सेवक आएंगे. उन्होंने कहा कि हमने कारसेवा के लिए बड़ी संख्या में हथौड़े, तसले और कुदाल भी खरीद ली हैं.
बताया कि कारसेवा का आह्वान करने के कारण पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन शहजाद भट्ठी गैंग बौखला गया है.
उन्हें लगातार फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस आश्रम पर तैनात कर दी गई है.
लेकिन आतंकी धमकियों से सनातन समाज डरने वाला नहीं है.
वार्ता स्थल पर पहुंची पुलिस डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज द्वारा प्रेसवार्ता जिस स्थान पर की जा रही थी, वहां वार्ता के दौरान गोविंद नगर पुलिस पहुंच गई.
पुलिस ने वार्ता के बारे में पीठाधीश्वर से जानकारी ली और फिर वापस हो गई.
मौलिक रिपोर्ट · मथुरा