उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

टाटा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, दहशत में स्कूल की छुट्टी

संभल के बबराला स्थित टाटा फर्टिलाइजर फैक्ट्री परिसर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

WhatsApp
tata-fertilizer-factory

बबराला स्थित टाटा फर्टिलाइजर फैक्ट्री के परिसर में शनिवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप

 सिक्योरिटी गार्ड ने गाड़ी से कैंपस में आवाजाही के दौरान तेंदुए को जाते हुए देखा

इसके बाद पूरे परिसर में अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा कर्मियों समेत कर्मचारियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई। इस बीच तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

शनिवार सुबह करीब सात बजे सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से कैंपस में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई।

आनन-फानन में पूरे परिसर में सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया गया। तेंदुए की चहल-पहल के चलते कैंपस में सन्नाटा पसरा रहा।

टाटा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, स्कूल की छुट्टी, दहशत में कर्मचारी

गनीमत रही कि फैक्ट्री परिसर स्थित विद्यालय में सुबह 8:30 बजे से हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।

इससे पहले ही जिम्मेदारों ने अभिभावकों को ग्रुप के माध्यम से सूचना भेजकर बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने की हिदायत दी। 

इसके चलते शनिवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद स्वरूप का कहना है कि फिलहाल विद्यालय की छुट्टी कर दी गई है। 

उधर वन विभाग के रेंजर बृजमोहन का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। टीम मौके पर भेजी गई है।

तीन महीने से तेंदुए की चहल-पहल से सहमे लोग गुन्नौर तहसील क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से लोग दहशत में हैं।

बीते महीने बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेउआ हसनगंज के पास भी तेंदुए का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था

इसमें तेंदुआ जंगल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था।

 गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास के जंगल और नरौरा-राजघाट गंगा घाट किनारे बने मार्ग पर भी तेंदुए की मौजूदगी के वीडियो सामने आए थे।

 वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

अब टाटा फर्टिलाइजर के कैंपस में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में चिंता

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · संभल

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बाराबंकी ,बर्डिंग सर्किट, प्रवासी पक्षियों के दीदार उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए विकसित होंगी झीलें

Barabanki की झीलों और वेटलैंड्स को इको-टूरिज्म से जोड़कर बर्डिंग सर्किट विकसित किया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स बनाने की योजना है.

तेलीबाग,क्रेटा बरामद,लखनऊ पुलिसउत्तर प्रदेश

मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से मारपीट और क्रेटा से कुचलने की कोशिश

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट और 'अधिवक्ता' लिखी तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल.

अलीगढ़, SSP, ट्रैफिक जाम,उत्तर प्रदेश

SSP फंस गए ट्रैफिक जाम में, सिपाहियों का छूटा पसीना

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह : खेरेश्वर चौराहे पर एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी फंस गई जिससे यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे।

टाटा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, दहशत में स्कूल की छुट्टी | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)