लाइफ स्टाइल

Lord Vishnu चार माह की योग निद्रा के बाद जागेंगे ,एकादशी 20 और 21 को....

Lord Vishnu चार माह की योग निद्रा से जागेंगे और शुभ कार्य शुरू होंगे,देवउठनी एकादशी 20 और 21 नवंबर को

WhatsApp
yoga nidra, Lord Vishnu

Lord Vishnu चार महीने की योग निद्रा के बाद जागेंगे, 20 नवंबर को है देवउठनी एकादशी

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह भी होता है.

तुलसी-शालिग्राम विवाह इस दिन भी होगा. कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

मुख्य रूप से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी.

एकादशी तिथि 20 और 21 नवंबर दोनों दिन रहेगी, इसलिए दोनों दिनों में विवाह समारोह की धूम रहेगी.इसमें अनबूझे विवाह भी संपन्न होंगे.

24, 25, 26 व 29 नवंबर को भी बड़ी संख्या में वाहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विपुल सिंघल मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 20 और 21 नवंबर को 600 से अधिक शादियां हैं.

 एकादशी तिथि दो अलग-अलग दिन होने से मंडप संचालकों को इसका लाभ मिला.

दोनों दिनों शादियों की बंपर बुकिंग हुई. 

उन्होंने बताया कि 20 से 30 नवंबर तक शहर में लगभग 1500 वैवाहिक समारोह होंगे.

 शहर में मुख्य रूप से दिल्ली-दून बाइपास, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड व रूड़की रोड़ पर विवाह मंडप हैं.

दोनों दिन की उदय तिथि में एकादशी: पंडित गणेश ठाकुर श्री सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी पं. गणेश ठाकुर कहते हैं कि यह शुभ संयोग है कि एकादशी तिथि दो दिनों में पड़ रही है - 20 और 21 नवंबर.

खास बात यह है कि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी, यानी दोनों दिनों की उदय तिथि में एकादशी उपस्थित रहेगी.

इसलिए दोनों दिन शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभदायी और विशेष हैं. 

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · मेरठ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

diwali puja ,लाइफ स्टाइल

Diwali puja में गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति किस दिशा में रखें?आइए जानें...

Diwali puja: दिवाली में गणेश और लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पूजा में गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्तियाँ किस दिशा में होनी चाहिए?

Lord Vishnu चार माह की योग निद्रा के बाद जागेंगे ,एकादशी 20 और 21 को.... | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)