लाइफ स्टाइलब्रेकिंग

छठ पूजा पर सियासी विवाद: रेलवे ने दिया परंपरा को सम्मान, स्टेशनों पर बज रहे छठ गीत

Chhath puja को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए खास इंतजाम, प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं.

WhatsApp
Chhath puja

छठ पूजा (Chhath puja)  के त्योहार को लेकर भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर खास तैयारियां की गई हैं.

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं.

प्रमुख स्टेशनों पर छठ के पारंपरिक लोकगीतों का प्रसारण भी शुरू कर दिया गया है.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

त्योहार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना होते हैं. इसे देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

स्टेशनों पर गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीतरानी कमलापति, इटारसी, बीना और गुना जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीतों का प्रसारण किया जा रहा है.

इनमें 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव', 'कांच ही बांस के बहंगिया' और 'छठी मइया के करब हम वरतिया' जैसे लोकप्रिय लोकगीत शामिल हैं.

इन गीतों से स्टेशनों पर छठ पर्व का माहौल बन रहा है और यात्रियों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस हो रहा है.

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनातत्योहार के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है.

 प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती की गई है.

सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

सौरभ कटारिया के मुताबिक, रेलवे का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. 

13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व.

चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व इस साल 13 नवंबर से शुरू हो रहा है.

 पर्व के दौरान श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं.

चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में व्रती कठिन उपवास रखते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

 13 नवंबर: नहाय-खाय- 14 नवंबर: खरना- 15 नवंबर: संध्या अर्घ्य- 16 नवंबर: उषा अर्घ्य और व्रत का पारणछठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्यों की यात्रा करते हैं.

पश्चिम मध्य रेलवे की इन तैयारियों का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार का सांस्कृतिक अनुभव के साथ सुरक्षित यात्रा देना भी है.

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भोपाल

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

छठ पूजा पर सियासी विवाद: रेलवे ने दिया परंपरा को सम्मान, स्टेशनों पर बज रहे छठ गीत | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)