CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी हटाए गए
पीडीए के लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएंगे.कांग्रेस, सपा, एनपीसी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दलों के सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव निकले और रास्ते में रोके जाने पर धरने पर बैठ गए.वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आकाशवाणी में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने निकाला
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आकाशवाणी में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हटाया है.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा समेत कई और लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
इन्हें किंग्सवे कैंप ले जाने की जानकारी मिली है. फिलहाल आकाशवाणी परिसर को खाली कराया जा रहा है.
कांग्रेस, सपा, एनपीसी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दलों के सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव निकले और रास्ते में रोके जाने पर धरने पर बैठ गए.
सपा सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी इन धरने पर बैठे सांसदों की अगुवाई करते दिखे.
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी चुनाव में घपला कर रही है. जनता इनका इलाज करेगी. बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं.
ये अपनी विचारधारा को थोप रहे हैं, देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं. अगर आप भाजपा के वोटर हैं तो बीजेपी के साथ हैं, नहीं हैं तो वोट नहीं. चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है.
पीडीए के लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएंगे.वोट काटा जा रहा था और फॉर्म 7 के जरिये घपलेबाजी की जा रही थी.बीजेपी एक तरह से बेईमानी करती है. वोट काटे जाते हैं.
अपनी विचारधारा के लोग चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगाए जाते हैं.
वन नेशन वन इलेक्शन ये लोग इसीलिए चाहते हैं कि एक बार घपला कर चुनाव लूट लिया जाए. चुनाव आयोग ने पीडीए के लोगों के साथ भेदभाव किया है.