उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब पार्टियों ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है.

कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब पार्टियों ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है.

कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.
पार्टी उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप देने में जुटी है.
लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के बीच चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर बैठक हुई.
इसमें राहुल गांधी की रैलियों के साथ खरगे और प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती चरण में रैलियों और जनसभाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए समय देने को तैयार हैं.
प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभी अभियान का खाका अंतिम रूप से तैयार नहीं हुआ है.
शनिवार को दिल्ली में दोबारा बैठक होगी, जिसमें प्रचार कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं.
गठबंधन में सीटों की संख्या तय होने के बाद प्रचार अभियान के स्वरूप में बदलाव की संभावना भी है.
दिल्ली में खरगे के आवास पर भी बैठक लखनऊ में बैठक के बाद राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की.
इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं. बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति और गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई.
सांसद राकेश राठौर की नाराजगी भी चर्चा में सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे हैं.
राठौर का आरोप है कि पिछले पांच महीने में गौतम ने उनसे मुलाकात या उनकी राय जानने के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं निकाला.
संगठन सृजन अभियान में सांसदों को शामिल नहीं किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है.
राकेश राठौर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे.
उनकी नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों के साथ लोकसभा में परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय है.
मौलिक रिपोर्ट · भारत