उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह से मिले संजय निषाद

यूपी चुनाव 2027 को लेकर संजय निषाद ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन और निषाद-कश्यप बहुल सीटों पर दावेदारी को लेकर चर्चा हुई

WhatsApp
अमित शाह , संजय निषाद, यूपी चुनाव 2027

दिल्ली में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात  

 इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई. 

भेंट के दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा गया. 

Amit  Shah

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने तथा जीत की रणनीति पर भी वार्ता हुई. 

संजय निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है.

निषाद ने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है.

इस मुलाकात की जानकारी संजय निषाद ने सोशल मीडिया पर दी.

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह हमारे अभिभावक हैं.

उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहा है. 

भेंट के दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पार्टी की मांगों से संबंधित एक मांग पत्र गृह मंत्री को सौंपा.

निषाद पार्टी एवं भाजपा के गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने एवं राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई. 

संजय निषाद ने क्या कहा?

डॉ. संजय कुमार निषाद ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है.

उन्होंने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है. 

पोस्ट में कहा गया कि निषाद समाज का सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी हमारी प्राथमिकता है.

संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम गृह मंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देने और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करने गए थे.

वे हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक हैं और उनका परामर्श और मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

एनडीए यूपी में बहुमत से दोबारा सरकार कैसे बना हमने इस बात पर चर्चा की.

डॉ. संजय निषाद ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. 



इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · भारत

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

बाराबंकी ,बर्डिंग सर्किट, प्रवासी पक्षियों के दीदार उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए विकसित होंगी झीलें

Barabanki की झीलों और वेटलैंड्स को इको-टूरिज्म से जोड़कर बर्डिंग सर्किट विकसित किया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के दीदार के लिए बर्ड वॉचिंग टावर और नेचर ट्रेल्स बनाने की योजना है.

तेलीबाग,क्रेटा बरामद,लखनऊ पुलिसउत्तर प्रदेश

मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से मारपीट और क्रेटा से कुचलने की कोशिश

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट और 'अधिवक्ता' लिखी तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह से मिले संजय निषाद | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)